शेयर बाजार

आने वाला है देश का सबसे बड़ा REIT IPO, ब्लैकस्टोन का लगा है पैसा; SEBI के पास ड्राफ्ट हुआ जमा

IPO

Knowledge Realty Trust IPO: देश की एक और रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) का IPO आने वाला है और इसका नाम है नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट। इस REIT ने 62 अरब रुपये (71.1 करोड़ डॉलर) के IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI को ड्राफ्ट पेपर फाइल कर दिए हैं। यह देश में किसी REIT का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट में ब्लैकस्टोन इंक और सत्व डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का पैसा लगा हुआ है। इसके ऑफिस बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई सहित प्रमुख भारतीय शहरों में हैं। IPO से हासिल पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- NAPS Global India IPO: 6 मार्च तक पैसे लगाने का मौका, 90 रुपये के भाव पर 13.2 लाख शेयर जारी करेगी कंपनी

SEBI के पास जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, नॉलेज रियल्टी ग्रॉस एसेट वैल्यू के हिसाब से भारत में सबसे बड़ी REIT है। इसने पिछले वित्त वर्ष 2024 में लगभग 29 अरब की शुद्ध ऑपरेटिंग इनकम दर्ज की। दिसंबर 2024 तक इसकी कमिटेड ऑक्यूपेंसी रेट 89.9% थी।

नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट को नॉलेज रियल्टी ऑफिस मैनेजमेंट सर्विसेज मैनेज करती है। ट्रस्ट के पोर्टफोलियो एसेट्स 6 शहरों- हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, गुरुग्राम और GIFT सिटी, अहमदाबाद में फैले हुए हैं। नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट REIT के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- एक और रियल एस्टेट कंपनी ला रही है IPO, रहेंगे ₹392 करोड़ के नए शेयर, SEBI के पास ड्राफ्ट किया जमा

BSE और NSE पर लिस्ट होंगी यूनिट्स

IPO की क्लोजिंग के बाद ट्रस्ट की यूनिट्स को BSE और NSE पर लिस्ट कराने का इरादा है। नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट के पब्लिक इश्यू को संभालने वाले बुक रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और SBI कैपिटल मार्केट्स हैं।

ये भी पढ़ें:- Balaji Phosphates IPO को सब्सक्राइब करने का अंतिम दिन, चेक करें GMP सहित अन्य डिटेल्स

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत इक्विटी सेल्स के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभर रहा है और REITs आकर्षक रिटर्न देने की अपनी क्षमता के कारण लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। वर्तमान में भारत में 4 लिस्टेड REIT हैं, जिनमें ब्रुकफील्ड इंडिया और एम्बेसी ऑफिस पार्क शामिल हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top