बिज़नेस

20 फरवरी के लिए जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम; क्या आज मिली राहत?

पेट्रोल और डीजल के दाम बीते कई महीनों से नहीं बदले गए हैं. आखिरी बार कीमतों को बीते साल बदला गया था और उस दौरान आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल से राहत मिली थी लेकिन इसके बाद से एक बार भी राहत नहीं मिली है.

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कितना भी उतार-चढ़ाव क्यों ना हो लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर देखने को नहीं मिल रहा है. 20 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 20 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम बीते कई महीनों से नहीं बदले गए हैं. आखिरी बार कीमतों को बीते साल बदला गया था और उस दौरान आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल से राहत मिली थी लेकिन इसके बाद से एक बार भी राहत नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें:- भारत आ रही है टेस्‍ला! दिल्‍ली-मुंबई में कर्मचारियों की भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन

इस दिन बदले थे दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और एक बार फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है. मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदली गई थीं. 14 मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदले गए थे. लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

ये भी पढ़ें:- अगले महीने TCS के लाखों कर्मचार‍ियों को म‍िलेगा सैलरी हाइक, जान‍िए क‍ितना होगा फायदा?

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर     पेट्रोल    डीजल
दिल्ली    94.72    87.62
मुंबई    103.44    89.97
कोलकाता    103.94    90.76
चेन्नई    100.85    92.44
बेंगलुरु    102.86    88.94
लखनऊ    94.65    87.76
नोएडा    94.87    88.01
गुरुग्राम    95.19    88.05
चंडीगढ़    94.24    82.40
पटना    105.18    92.04

ये भी पढ़ें:- आज के लिए जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम; क्या तेल कंपनयों ने दी राहत, यहां जानें

हर सुबह अपडेट होते हैं तेल के भाव

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. कीमतों में अगर कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है लेकिन अगर नहीं हो तो वेबसाइट पर ताजा रेट लिस्ट जारी हो जाती है. बता दें कि पिछले साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था. 

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top