All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

घंटों कंप्यूटर पर काम करने की वजह से बिगड़ गया है बैक का शेप, तो इसे ठीके करें बालासन के अभ्यास से

baby

लगातार घंटों तक कंप्यूटर पर काम करने की वजह से बहुत से लोगों के बैक की शेप बिगड़ जाती है, जिसके चलते उनके ओवरऑल लुक पर भी असर पड़ता है। इस तरह की प्रॉब्लम वाले लोगों की स्टैमिना भी कम होने लगती है। अपनी बैक को सीधा करने के लिए इस एक्सरसाइजेस का सहारा लिया जा सकता है। जानें इसके बारे में…

बेबी पोज एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को रोज करने से आपकी लोअर बैक की मसल्स मजबूत होती है। कंप्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से अगर आपके बैक की शेप बिगड़ गई है, तो काम से थोड़ा वक्त निकालकर आप इस आसान से पोज़ को कर सकते हैं। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी। साथ ही इसके और भी कई फायदे होते हैं।

कैसे करें यह एक्सरसाइज?

– सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं।

– अब अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।

– इसके बाद दोनों घुटनों को हिप्स से हल्का सा फैलाएं।

अब अपने पैर के अंगूठों को मोड़ते हुए जमीन से छुएं।

– इसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए हिप्स को हल्का सा पीछे की ओर करें।

– इस पोजीशन में आने के बाद अपने दोनों बाजुओं को मजबूती के साथ आगे की ओर ले जाएं।

– फिर सिर को नीचे की ओर ले जाएं।

– ऐसा करते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके सिर पर किसी भी तरह का दबाव न पड़े।

– अब अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर रखें।

इस पोजीशन में करीब 15 से 20 सेकेंड बने रहें और फिर पुरानी पोजीशन में लौट जाएं।

– इसे 3 से 4 बार दोहराएं।

फायदे

– शरीर की स्फूर्ति बढ़ाकर उसे लचीला बनाता है।

– तनाव, परेशान को दूर कर मन को शांत करता है।

– पेट से संबंधित रोगों को दूर करने में बहुत ही कारगर आसन है।

– डायबिटीज़ मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पेनक्रियाज की गतिशीलता इससे प्रभावित होती है। जो बहुत अच्छी चीज़ है।

– महिलाओं को PCOD और ओवरी की समस्याओं से राहत दिलाता है।

– हिप, थाइज और पेट का फैट कम करता है।

– कंधे, गर्दन और हाथ दर्द की प्रॉब्लम में आराम मिलता है।

– लंग्स की कैपिसिटी बढ़ती है।

– रीढ की दोनों ओर की हड्डी स्टिफ है तो इस आसन को करने से वो भी लचीली हो जाती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top