All for Joomla All for Webmasters
ओडिशा

Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में संक्रमण के मामलों में गिरावट, 720 नए मरीज 68 की मौत; 96 लोग 18 वर्ष से कम आयु के

coronavirus

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार गिरावट जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक 29 जिले एवं स्टेटपुल से आज 720 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 96 लोग शून्य से 18 साल आयु के बीच के हैं। गजपति जिले में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। क्वारेनटाइन से 421 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि 299 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। 68 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

 राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से सर्वाधिक 279, कटक जिले से 91, स्टेटपुल में 60, जगतसिंहपुर जिले से 33, मयूरभंज जिले से 29, जाजपुर जिले से 28, भद्रक जिले से 22, बालेश्वर जिले से 19, नयागड़ जिले से 18, पुरी जिले से 16, अनुगुल जिले से 15, ढेंकानाल जिले से 15, केन्द्रापड़ा जिले से 12, सुन्दरगड़ जिले से 11, कंधमाल जिले से 9, रायगड़ा जिले से 8, सम्बलपुर जिले से 6, देवगड़ जिले से 5, गंजाम जिले से 5, कालाहांडी जिले से 5 लोग संक्रमित हुए हैं। बलांगीर जिले से 4, मालकानगिरी जिले से 4, झारसुगुड़ा जिले से 3, कोरापुट जिले से 3, सोनपुर जिले से 3, बरगड़ जिले से 2, नुआपड़ा जिले से 2, बौद्ध जिले से 1, नवरंगपुर जिले से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है।

प्रदेश में आज जिन 68 लोगों के मृत्यु होने की जानकारी दी गयी है, उसमें से सर्वाधिक 14 लोगों की मौत कटक जिले से हुई है। इसके अलावा अनुगुल जिले से 8, जगतसिंहपुर जिले से 8, जाजपुर जिले से 7, बालेश्वर जिले से 6, केन्दुझर जिले से 6, ढेंकानाल जिले से 6, खुर्दा जिले से 5, पुरी जिले से 3, रायगड़ा जिले से 3, केन्दुझर जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 1 संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

गौरतलब है कि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 96 हजार 153 तक पहुंच गई है। इसमें से 9 लाख 79 हजार 407 लोग स्वस्थ हुए हैं। 9 हजार 672 सक्रिय मामले हैं। 68 लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7021 तक पहुंच गई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top