All for Joomla All for Webmasters
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना मामंलों का आंकड़ा 64 लाख के पार, 24 घंटों में सामने आए 4408 नए केस

corona_case

शुरुआत से ही महाराष्ट्र में ज्यादा तबाही मचा रहा कोरोना अब भी राज्य के लिए मुसीबत ही बना हुआ है। 4,408 ताजा मामलों के साथ, महाराष्ट्र ने मंगलवार को कोविड -19 मामलों का 64 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या भी गिरकर 61,306 हो गई क्योंकि पिछले 24 घंटों में 5,424 ठीक भी हुए हैं।

इसी अवधि के दौरान राज्य में 116 लोगों की मौत भी हुई। सांगली ने 36 मौतों के साथ सबसे अधिक मौतों की सूचना दी। इनमें से 29 जिले में और बाकी शहर में पाए गए। इसके बाद सतारा में 30 लोगों की मौत हुई। दैनिक मामलों में गिरावट धीमी होने के बावजूद, महाराष्ट्र सरकार ने 15 अगस्त से राज्य भर में प्रतिबंधों में ढील दी है। अधिकारियों ने कहा कि इस ढील का प्रभाव अगले 15 दिनों में पता चल जाएगा और स्थिति का आकलन करने के बाद आगे के फैसले लिए जाएंगे।

दूसरी ओर, राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार तक, राज्य में 76 डेल्टा प्लस मामले थे, जो राज्य प्रशासन के लिए चिंता का विषय था। बता दें कि महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोविड-19 मामलों वाला राज्य है। साथ ही इसमें अधिकतम डेल्टा प्लस वैरिएंट मामले भी हैं। गौरतलब है कि राज्य ने सोमवार तक अपने लोगों को वैक्सीन के 50 लाख डोज भी दे दिए हैं। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने मंगलवार को 677,974 लोगों का टीकाकरण किया और अब तक कुल 50,710,698 खुराकें दी हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top