All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

नई फास्ट और पॉवरफुल Defender SUV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपये

Defender SUV

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Land Rover Defender Powerful SUV: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में हाल ही में 90 और 110 दोनों वेरिएंट में नई डिफेंडर एसयूवी लॉन्च की है। वहीं अब कंपनी ने देश में अपने लाइनअप में सबसे फास्ट और पॉवरफुल डिफेंडर एसयूवी को लॉन्च कर दिया है, जिनकी शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपये तय की गई है। बता दें, जैगुआर लैंड रोवर ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर डिफेंडर एसयूवी को आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया है, जो V8 इंजन से लैस है।

V8 इंजन के साथ डिफेंडर SUV को Standard और Carpathian एडिशन दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। डिफेंडर अपने डिजाइन में बाकी मॉडलों से अलग है। इसके कार्पेथियन वर्जन को कार्पेथियन ग्रे नामक एक स्पेशल बॉडी कलर विकल्प दिया गया है। जो एक काले हुड, छत और टेलगेट से लैस है। इसमें सामने के दरवाजे के नीचे V8 लोगो, चार टेलपाइप और 22-इंच के अलॉय व्हील और 15-इंच के डिस्क और ब्लू कॉलिपर्स भी मिलते हैं।

इसमें कैबिन के भीतर एक नया कर्व्ड सेंटर 11.4-इंच टचस्क्रीन सिस्टम भी मिलता है। बतौर इंजन इसमें एक सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो जैगुआर लैंड रोवर ग्रुप के भीतर सबसे शक्तिशाली है। यह इंजन 525 hp की पावर और 625 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ इस ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्पीड की बात करें तो डिफेंडर 90 5.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटे तय की गई है। इससे पहले जैगुआर लैंड रोवर ने डिफेंडर 90 को तीन पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया था। इनमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, एक 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 3.0-लीटर डीजल यूनिट शामिल है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top