All for Joomla All for Webmasters
पश्चिम बंगाल

समुद्र में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, जाल में फंसी आठ क्विंटल की मछली

bigfish

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में दो विशालकाय मछलियां फंस गईं। सबसे बड़े आकार की एक मछली का वजन तकरीबन आठ क्विंटल बताया जा रहा है। ये मछलियां स्टिंगरे प्रजाति की बताई जा रही हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में शंकर मछली कहा जाता है। इन मछलियों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को दीघा में मछुआरों के जाल में फंसी विशालकाय मछलियां शंकर प्रजाति की हैं जिनका सेवन करना समुद्र तटीय इलाके के लोग पसंद नहीं करते। इस प्रजाति की मछलियां अधिकतर दूसरे इलाकों में भेज दिया जाता है।

बताया जाता है कि सबसे बड़ी मछली, जिसका वजन तकरीबन आठ क्विंटल था वह बाघा शंकर प्रजाति की थी।सबसे बड़ी मछली 40 हजार रुपये में बिकी। आठ क्विंटल की इस मछली को कोलकाता की एक कंपनी ने खरीदा। इससे छोटी वाली मछली दीघा के एक स्थानीय नागरिक ने खरीदा। छोटी मछली को 25 हजार रुपये में स्थानीय एक व्यक्ति ने खरीदा। दीघा बीच पर मछुआरों के जाल में फंसी इन विशालकाय मछलियों को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। पर्यटकों में इन मछलियों को देखने की होड़ सी लग गई।

मछुआरों के मुताबिक रविवार की सुबह जब बीच समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था तभी दोनों मछलियां जाल में फंस गईं। इन दोनों मछलियों को जाल से निकाल कर नाव में लाने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top