All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Dhanbad Union Club Elections: अमितेश का कार्यकारी अध्यक्ष और रितेश का सचिव सचिव बनना तय, 26 को होगी घोषणा

union_club

यूनियन क्लब धनबाद में चुनाव होने से पहले ही सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। शुक्रवार को क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन निर्धारित था। सभी महत्वपूर्ण पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इनके विरोध में किसी अन्य ने नामांकन पत्र नहीं भरा। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए। अमितेष सहाय कार्यकारी अध्यक्ष और रितेश शर्मा क्लब के सचिव चुने गए। 26 सितंबर को क्लब का चुनाव निर्धारित था, इसलिए इसी दिन औपचारिक घोषणा की जाएगी।

कोरोना के कारण डेढ़ वर्ष बाद हो रहा चुनाव

कोविड-19 के संक्रमण के कारण डेढ़ वर्ष बाद यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। कोविड की पहली और दूसरी लहर की वजह से 2020 में क्लब का चुनाव हुआ ही नहीं, 2021 में भी चुनाव टलता रहा। अमितेश सहाय ने कार्यकारी अध्यक्ष, अतुल डोकानिया ने उपाध्यक्ष, रितेश शर्मा ने सचिव, विनोद कुमार सिन्हा ने कोषाध्यक्ष एवं राकेश तिवारी ने सह सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इन पदों के लिए किसी अन्य दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसलिए सभी पदों के लिए निर्वाचित किए गए पदाधिकारियों के नामांकन पत्रों की स्कूटनी के बाद शपथ दिलाई जाएगी।

वरीय एसएसपी पदेन अध्यक्ष 

क्लब इलेक्शन ऑफिसर डॉ एनके सिंह एवं सह अधिकारी गोपाल भटाचार्य ने बताया कि कार्यकारी सदस्य के रूप में देवेन तिवारी, मनोज भोजगढ़िया, मनोज खेमका एवं राकेश सिन्हा ने नामांकन किया। ये सभ भी निर्विरोध चुने गए। वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार क्लब के पदेन अध्यक्ष होंगे। नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष अमितेष सहाय ने बताया कि पूर्व कमिटी ने क्लब को बहुत नुकसान पहुंचाया है। साथ ही कई नियम विरोध निर्णय भी लिए गए है। उन सभी मामलों को 26 सितंबर की वार्षिक जनरल मीटिंग में लाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उचित करवाई होगी। इस कार्यकारणी का वर्ष 2023 तक कार्यकाल होगा। इन वर्षों में क्लब को हुए नुकसान की भरपाई करते हुए इसे बेहतर मुकाम तक ले जाया जाएगा। कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। कुछ बदलाव भी होंगे। क्लब के नवनिर्वाचित सचिव रितेश शर्मा ने बताया कि क्लब के हर सदस्यों को सम्मान मिलेगा। सभी के सहयोग से क्लब का विकास किया जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top