कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मेट्रो रेलवे, कोलकाता की ओर से शनिवार व रविवार को और मेट्रो चलाने का निर्णय किया गया है। आवश्यक कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यह निर्णय किया गया है। कोलकाता मेट्रो रेलवे की ओर से 25 सितंबर से 07:30 बजे से रात 10.30 तक 178 सेवाओं की बजाय 214 दैनिक सेवाएं (107 अप और 107 डाउन) शनिवार के दिन चलाई जाएगी। मेट्रो शनिवार को 36 अतिरिक्त दैनिक सेवाएं चलाने जा रही है। इन सेवाओं में से कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के बीच 151 सेवाएं (75 अप और 76 डाउन) चलेंगी। सुबह के व्यस्त समय के दौरान मेट्रो सेवाएं सुबह 9 बजे से 7 मिनट के अंतराल पर अप दिशा में सुबह 11:20 बजे तक चलेंगी। डाउन दिशा में सुबह 09:01 बजे से 11:21 बजे तक। शाम के व्यस्ततम घंटों के दौरान, मेट्रो सेवाएं शाम 4:40 बजे से 7 मिनट के अंतराल पर रात 7:28 बजे अप दिशा में चलेंगी।
डाउन दिशा में शाम 4:41 बजे से रात 8.04 बजे तक। आवश्यक कर्मचारियों की सुविधा के लिए मेट्रो रविवार को 26 सितंबर से 10.00 बजे से रात 10.30 बजे तक 116 सेवाओं के बजाय 120 दैनिक सेवाएं (60 अप और 60 डाउन ) सेवाएं चलाएगी। रविवार को मेट्रो 4 अतिरिक्त दैनिक सेवाएं चलाने जा रही है। इन सेवाओं में से 116 सेवाएं (57 अप और 59 डाउन) कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के बीच चलेंगी। ईस्ट वेस्ट मेट्रो सेवाएं अपरिवर्तित रहेंगी। इसके अलावा कोई टोकन जारी नहीं किया जाएगा। मेट्रो की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि मेट्रो परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
शनिवार को पहली सेवा:
-सुबह 07:30 बजे दमदम से दक्षिणेश्वर (नई सेवा)
-07:30 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक (08.00 बजे के बजाय)
-07:30 बजे दमदम से कवि सुभाष तक (08.00 बजे के बजाय) -07:30 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक (08.00 बजे के बजाय)
अंतिम सेवा:
रात 9:18 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष (कोई बदलाव नहीं)
-रात 9:30 बजे दमदम से कवि सुभाष (कोई बदलाव नहीं) —; – रात 9:30 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक (कोई बदलाव नहीं)
रविवार को पहली सेवा:
-10.00 बजे दमदम से दक्षिणेश्वर
-10.00 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक (कोई बदलाव नहीं)
-10.00 बजे दमदम से कवि सुभाष (कोई बदलाव नहीं)
-10.00 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष (कोई बदलाव नहीं)
अंतिम सेवा:
-रात 9:18 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष (कोई बदलाव नहीं)
-रात 9:30 बजे दमदम से कवि सुभाष (कोई बदलाव नहीं)
-रात 9:30 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक (कोई बदलाव नहीं)
