All for Joomla All for Webmasters
महाराष्ट्र

Maharashtra: ठाणे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में 21 गिरफ्तार

girl-ranchi

मुंबई, एएनआइ/प्रेट्र। महाराष्ट्र में ठाणे के डोंबिवली में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ठाणे पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इस संबंध में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अधिकारी के मुताबिक, कल्याण के डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार रात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पास्को अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। प्रदेश में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

इससे पहले मुंबई के साकीनाका में दिल्ली की निर्भया की तरह मुंबई में दुष्कर्म व क्रूरता झेलने वाली महिला ने अपने साथ हुई बर्बरता के 33 घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मुंबई के साकीनाका पुलिस थाना क्षेत्र में खैरानी रोड पर उक्त महिला के साथ रात ढाई से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति ने टैंपो के अंदर दुष्कर्म किया और उस पर चाकू तथा लोहे की राड से हमला भी किया। आरोपित ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का राड डाल दिया, जिसके कारण उसके शरीर से भारी मात्रा में रक्तस्त्राव शुरू हो गया था। पुलिस को रात करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली। तब पुलिस ने महिला को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 33 घंटे अस्पताल में रहने के बावजूद उसे होश में नहीं लाया जा सका और उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां के अनुसार, वह खैरानी रोड पर अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ अकेली ही रहती थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस पीड़िता का बयान तो नहीं दर्ज कर पाई, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने उसी इलाके में रहने वाले मोहन चौहान को गिरफ्तार किया था। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top