All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Rain in Punjab: लुधियाना सहित कई शहराें में जमकर बरसा मानसून, जानें कैसा रहेगा अगले 2 दिन माैसम

rain

लुधियाना/माेगा। Rain in Punjab: पंजाब में इस साल मानसून पूरी तरह मेहरबान है। पिछले तीन दिनों से कई शहराें में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वीरवार सुबह भी लुधियाना, जालंधर और माेगा में जाेरदार बारिश से माैसम का मिजाज बदल गया। हालांकि कई जगहाें पर जलभराव के चलते लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। लुधियाना में सुबह छह बजे के करीब बादलों ने दस्तक दी और थोड़ी ही देर में बादल जमकर बरसने लगे। सुबह से शहर मे तेज बारिश हो रही है। आज दोपहर 12 बजे तक बारिश जारी रह सकती है।

तापमान में आई गिरावट

बारिश की वजह से पारा भी कम रहा।  सुबह सात बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलने की वजह से सुबह ठिठुरन भी महसूस हो रहा थी। लोगों को कंबल निकालने पड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे। बीच मे दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल सकती है। इसके बाद फिर से बारिश रुक रुक कर जारी रह सकती है। शुक्रवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

लुधियाना में सितंबर में 210 मिलीमीटर से अधिक बारिश

बता दें कि अब तक लुधियाना में सितंबर में 210 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है जबकि सामान्य तौर पर सितंबर में 101.8 मिलीमीटर बारिश ही होती है। वहीं मोगा में सुबह 5 बजे से बारिश शुरू हो चुकी है। बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं भी चल रही है। सुबह 8:30 बजे अधिकतम पारा 28 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री तक रिकार्ड किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top