All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

ऐप पर मिलेगी दिल्ली के सभी पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया लान्च

delhi

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। देश की राजधानी दिल्ली आने वाले पर्यटकों को अब यहां के पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने पर्यटकों की मदद के लिए एक मोबाइल फोन ऐप विकसित किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में सोमवार को दिल्ली टूरिज्म का ऐप की विधिवत शुरुआत की। 

इस ऐप पर दिल्ली के सभी पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी होगी। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मोबाइल एप में पर्यटन स्थलों का एक संक्षिप्त इतिहास भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा लोकप्रिय स्थानों जैसे बाजार, खाने पीने के स्थान और मैदान आदि की भी जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें टिकटिंग प्रणाली के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top