All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 11 Grand Finale : दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने शो के विनर, विशाल आदित्य सिंह ने अबॉर्ट किया टास्क

khatron_ke_khiladi

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 का समापन हो चुका है। फिनाले में पहुंचने वाले तीनों प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर थी। पर आखिर में दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान तीसरे कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने टास्क अबॉर्ट कर दिया था।

तीन कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे फिनाले में

साऊथ अफ्रीका में शूट हुए इस शो के आखिर में श्वेता तिवारी राहुल वैद्य, वरुण सूद , अर्जुन बिजलानी , विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच ग्रैंड फिनाले की आखरी लड़ाई शुरू हुई। हालांकि बाकी सबको पीछे छोड़ते हुए अर्जुन, दिव्यांका और विशाल ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थी।

खरतनाक था आखिरी टास्क

आखरी टास्क को काफी खतरनाक बनाया गया था। इसमें इन तीनो कंटेस्टेंट्स को एक रेस्क्यू मिशन दिया गया। रोहित शेट्टी ने तीनों को बताया कि यह स्टंट एक फिल्म के क्लाइमैक्स की तरह होगा। इस टास्क में उन्हें बोट में बैठकर पानी के बीचो बीच दिए गए मार्क पर जाना था। जब कंटेस्टेंट मार्क पर पहुंचेगा तब चॉपर आएगा। चॉपर के आने के बाद कंटेस्टेंट्स को खुदको बचाने के लिए उनकी बोट को चॉपर से हुक करना था। इस दौरान कंटेस्टेंट को बोट में ही रहना हैं और चॉपर उनकी बोट को लेकर ऊपर उड़ेगा।

पहले पानी में खोजनी थी चाभी

रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि बोट और कंटेस्टेंट को लेकर चॉपर आगे के मार्क की तरफ चला जाएगा। दूसरे मार्क पर कंटेस्टेंट्स को एक जलता हुआ घर दिखेगा। जब चॉपर घर के पास आएगा तब कंटेस्टेंट को बोट की चारों तरफ लगे हुए नेट से उसके नीचे लगी हुई चाभी निकालनी होगी। वो चाभी आपको हुक करना हैं और पानी में डाइव मारनी हैं। पानी में डाइव लेकर कंटेस्टेंट्स को स्विमिंग करते हुए जल रहे घर के पास जाना है।

विशाल आदित्य ने बीच में छोड़ा टास्क

इस खतरनाक स्टंट के बारे में आगे समझाते हुए रोहित शेट्टी ने कहा जब कंटेस्टेंट जलते हुए घर के पास पहुंचेंगे तब वहां एक आग को बुझाने वाला सिलेंडर हैं जो लॉक्ड होगा। लेकिन उसकी चाभी कंटेस्टेंट के पास होगी, जो उन्होंने बोट के नीचे से निकाली है। कंटेस्टेंट को उस सिलेंडर से आग बुझाते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर जाना हैं और फिर उन्हें अंदर रखे हुए पुतले को लेकर छत के ऊपर तक जाना है। कंटेस्टेंट्स ऊपर आने के बाद चॉपर उनके पास आएगा, तब खिलाड़ी को पुतले को अंदर डालकर खुद चॉपर में आना हैं और तीसरे मार्क पर आकर जंप करना है।

अर्जुन बने विनर

इतने मुश्किल टास्क को करने से विशाल आदित्य सिंह ने बीच में इनकार कर दिया। फिर बचे दो सिर्फ दिव्यांका और अर्जुन जिन्होंने ये टास्क किया। दोनों ने टास्क को कम से कम समय में करने की पूरी कोशिश की पर आखिरी में अर्जुन शो को जीतने में कामयाब रहे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top