All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

October 2021 Rashifal: अक्टूबर में कैसा रहेगा अपका लक, क्या कहते हैं किस्मत के सितारे? पढ़ें अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल

horoscope

October 2021 Rashifal: अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां माह अक्टूबर 2021 कल से प्रारंभ हो रहा है। इसमें नवरात्रि भी है। इस माह से आपको अपने नए भविष्य और संभावनाओं की अधिक उम्मीदें होंगी। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी विजय से कि अक्टूबर 2021 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आ रहा है। किन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है और किसे अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। पढ़ें अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल।

मेष: जीवन में रोमांचपूर्ण और भावनात्मक प्रगाढ़ता आएगी। परोपकारी, दान-पुण्य, सामाजिक कार्य, सहानुभूति का योग है। कुछ अलग किस्म का बौद्धिक लाभ का योग है। आपकी छवि उस छवि के काफी नजदीक है जैसी आप बनाना चाहते हैं। यह अहसास आपको आशावादिता, विश्वास और ऊर्जा से भर देगा। तो क्या उपलब्धियां ऐसे में दूर खड़ी रह सकती हैं? यह समय रचनात्मक बुद्धि कौशल को धार देगा। आप एक बार फिर भविष्य की योजनाओं के नियोजन में जुटेंगे। आध्यात्मिक रूझान के बावजूद घर परिवार और कार्यक्षेत्र में अच्छा समय है।

वृष: दोस्तों एवं प्रियजनों के सहयोग से व्यापारिक क्षेत्र/शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। सामाजिक/राजनैतिक/प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को असमंजसपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी स्वयं की तीव्र इच्छा आपको मजबूती से आपकी उम्मीदों की राह पर ले जाएगी। विस्तार से आज यात्रा का संयोग है या नजदीकी भविष्य में आपको आकस्मिक एवं अप्रत्याशित लाभ होंगे और अवसरवादी खेलों में भाग्यशाली रहेंगे। व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन में गतिविधियां तेज रहेंगी एवं आने वाले सालों में भी आपकी आशाओं को बढ़ाएंगी।

मिथुन: आपकी राशि के लोगों का रुझान और स्वभाव आमतौर पर कलात्मक होता है, जो उन्हें मीडिया एवं कला-जगत से जुड़ी गतिविधियों में कामयाब बनाता है। इन क्षेत्रों में आप सितारे की तरह जगमगाएंगे। ताजा नया क्षेत्र आपको अपने अधीन कर लेगा, यह बताने के लिए कि वास्तव में आपकी दिलचस्पी किसमें होनी चाहिए, और यह कुछ नया, चुनौतीपूर्ण करने के लिए अनुकूल समय भी होगा। शायद गुप्त सौदे इस चरण में मूर्तरूप ले लेंगे। आपकी सामाजिकता व्यवसाय एवं सुख चैन का सही सामंजस्य बनाए रखेगी। इसका निर्माण पिछले दिनों ही आरम्भ हो गया था। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 6 है।

कर्क: निजी और पारिवारिक सम्पत्ति के मामलों को निपटाना जरूरी होगा, लापरवाही करने से बाद में कष्ट होगा। इस बार करियर के रास्ते ग्राफ की ऊंची उड़ान तथा मकान की प्रगति/नवीकरण/वृद्धि दोनों विषय महत्वपूर्ण रहेंगे। आप घर परिवार के वायदों व जिम्मेदारियों से गहरे जुड़ें होंगे, विशेषतः बड़े बूढ़ों के सम्मान के लिए। यह बात आपके दिल के बिल्कुल पास होगी। कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है, वह कुछ तनाव पैदा करेगी, जो कि बाद में खत्म ही हो जाएगी।

सिंह: कार्य, व्यवसाय में अपने लक्ष्यों के लिए यर्थाथवादी बनें। शेयर और अन्य जोखिम भरे कार्य रोचक रहेंगे। मुख्य दबाव वित्तीय मामले, धन सम्बन्धी तथ्यों से लेकर उच्च अर्थ से घरेलू बजट तक बने रहेंगे। ऋण, जमानत, संयुक्त वित्त, बोनस पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े निवेश महत्वपूर्ण रहेंगे। आप पुरस्कार पाएंगे, क्योंकि आप इसके योग्य हैं। आज पार्टी, सामाजिक सभाएं एवं समान रूप से दफ्तरी व्यावसायिक मेल-मिलाप होगा। लोग अलग-अलग तरीकों से आपके लिए महत्व रखेंगे तथा आप एक आकर्षण पाएंगे, जो आप चाहते हैं।

कन्या: रिश्तेदार/मित्र/ के गृह आगमन से प्रसन्नता होगी। अध्यात्म या धर्म से जुड़े विषयों पर आप विशेष रुचि लेंगे। किसी महिला से नया व्यवहार बनेगा। भविष्य के प्रति अधिक चिंतित रहेंगे। शानदार नतीजों को दिखाने वाला समय जो आपको भरपूर ऊर्जा के संग आगे जाने को प्रेरित करेगा। भौतिक और आध्यात्मिक लाभ के आसार हैं। ऋण फंड संयुक्त वित्त के मामले सुधरेंगे और वित्तीय सफलता सुनिश्चित है। आपका विश्वास, साख, शान्तिपूर्वक मामलों से निबटने का रवैया आपको काम की अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद सहज बनाए रखेगा। प्रगति सुनिश्चित है।

तुला: व्यक्ति विशेष के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरूआत राजकीय/शासकीय विभाग से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। सकारात्मक सोंच होगी। खुश होने के पर्याप्त कारण उपलब्ध होंगे। आप दुख, अवसाद, निरर्थकता, एकाकीपन या क्रोध की भावना से मुक्त होंगे। बच्चों की गतिविधियों, उपलब्धियों, विकास और वृद्धि में आप गर्व महसूस करेंगे। उनकी नजरों से जीवन को देखने पर आपको सुख की अनुभूति होगी और ठीक-ठाक तरीके से काम करने की इच्छा का भाव जागेगा।

वृश्चिक: खान-पान में कुछ संयम संतुलन रखना भी अभीष्ट होगा, अन्यथा स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यवधान भी हटेंगे। कार्यसिद्धि भी होगी। मायूसियां खत्म होंगी, साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेंगे। रिश्तों से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं। पारिवारिक संवाद जीवन्त और अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा। ये अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। आपके अभिभावकों के साथ पुत्र सुलभ दायित्वों का, जीवनसंगी के साथ प्रेम तथा मेलजोल का और बच्चों के साथ आनन्द, उनकी उपलब्धियों पर गर्व और पोषण सम्बन्धी दायित्वों का। इसलिए एक जटिल दिन लेकिन फलदायक भी है।

धनु: आपको बहुत से कार्य कलापों, कुछ निश्चित पार्टियों, सामाजिक एवं समाज की घटनाओं पारिवारिक आयोजनों के सम्मुख होना पड़ सकता है। आपके पास इस समय कुछ आगे करने के लिए होगा। सन्तोष शान्ति व सम्मति परिवार के कल्याण के लिए एक साथ काम करने की सहमति देगी, जो कि एक खुशनुमा समय होगा। काम में भी अधिक प्रगति होगी। सहकर्मी, बॉस कर्मचारी सभी सहयोग की भावना रखेंगे व शान्त होंगे। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

मकर: आप अपने व्यक्तित्व और छवि को बेहतर बनाने की तरफ ध्यान देंगे। आपका व्यक्तित्व, यहां तक कि कपड़े, एक्सेसरीज, परिसम्पत्ति और घर के मूल्यांकन तथा उसे नए सिरे से व्यवस्थित करने का समय है। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगे, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। अब आपको इस बात का वास्तविक अहसास हो जाएगा कि नैतिक मूल्यों तथा अभिप्रेरणा के लिहाज से अब आपको कैसे रहना चाहिए। आपके जीवन में सही आचार-व्यवहार का अभाव नहीं रहेगा।

कुंभ: आप निवेश को लेकर विचारशील रहेंगे। किसी शुभ कार्य के आरम्भ का समय अभी उचित नहीं है। किसी से कर्ज का लेन-देन न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में बिखराव होगा। घर की मरम्मत, पुनर्निर्माण, अतिरिक्त निर्माण और यहां तक कि नए घर का निर्माण भी कर सकते हैं, साथ ही इनसे सम्बद्ध आयोजनों और समारोहों पर भी जोर देंगें। आधुनिक समय में इसका अर्थ बहुमंजिला इमारत में अपार्टमेंट के लिए अग्रिम राशि का भुगतान भी हो सकता है। अत्यधिक काम करने की प्रवृत्ति से बचें और अपनी तथा दूसरों की देखभाल करें।

मीन: अक्टूबर- महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार आपको मिलेगा। व्यवसाय और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर आप नजदीकियों की अहमियत महसूस करेंगे। अपने परिवार से प्यार करने वाले आपकी राशि के लोगों के लिए अपने प्रियजनों से दूर होना तकलीफदेय होता है। एक शानदार दौर जारी रहेगा। बेशक किसी भी गतिविधि, कार्य, परियोजना, उपक्रम के लिये सामाजिक सम्पर्क महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन काम को भी महत्व दें। आप सामाजिकता में दिलचस्पी लेते हैं और अपने आसपास के लोगों को पसन्द भी करते हैं। अब पार्टियों में अपनी गतिविधियां तेज करने के लिये अनुकूल समय है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top