All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

Farmer Protest: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने झज्जर पहुंचे आंदोलनकारी, मकडौली टोल पर किया जाम

toll_plazza

झज्जर में आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने रोहतक-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया है। लेकिन दोपहर बाद तक भी जाम नहीं खोला गया है। उधर, रोहतक-पानीपत मार्ग पर स्थिति मकडौली टोल पर जाम लगने से इस रूट के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। हालांकि पुलिस की ओर से वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को डाइवर्ट किया जा रहा है। काफी देर तक पुलिस के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया गया और यातायात सुचारू हो गया। दरअसल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला झज्जर में सम्माम समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करने पहंचे थे।

आंदोलनकारियों ने झज्जर में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दिखाए काले झंडे

झज्जर में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए मकडौली टोल पर किसान एकत्रित हो गया। किसानों ने साढ़े 11 बजे यहां पर जाम लगा दिया। जिसके साथ ही राहगीरों की मुशकिलें बढ़ने लग गई। मार्ग पर वाहनों की कतारें लगने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से बातचीत की। इस दौरान किसानों ने जाम की कार्रवाई के संबंध में बताया। जाम लगाने वालों में आसपास के किसान बताए जा रहे हैं।

हालांकि कुछ किसानों का कहना है कि शुक्रवार को लगाए गए जाम का संयुक्त किसान मोर्चा का कोई आह्वान नहीं था लेकिन झज्जर में पुलिस की ओर से किसानों पर किए गए वाटर कैनन के विरोध में यह जाम लगाया गया। किसानों ने बताया कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन करते हुए विरोध प्रकट कर रहे हैं। लेकिन सरकार के इशारे पर किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक किसान आंदोलन चलता रहेगा। करीब एक बजे जाम खोल दिया गया तो राहगीरों ने राहत की सांस ली। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top