All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Happy Navratri 2021: नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ, दुर्गा पूजा पर भेजें ये बधाई एवं शुभकामना संदेश

happynavratri

Happy Navratri 2021: मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज 07 अक्टूबर दिन गुरुवार से है। आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना या घट स्थापना से नवरात्रि का विधिपूर्वक प्रारंभ होगा और मां दुर्गा के शैल पुत्री स्वरुप की आराधना की जाएगी। इस दिन से नौ दिन का व्रत भी रखा जाता है। शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा् को प्रसन्न करने एवं उनका आशीष प्राप्त करने का उत्तम अवसर होता है। इस बार नवरात्रि 8 दिनों की है। दशहरा या विजयादशमी का पर्व 15 अक्टूबर को है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों, शुभचिंतकों, परिवार के सदस्यों, मित्रों आदि को शुभकामना एवं बधाई संदेश भेजें। उनके भी जीवन में शुभता का आगमन हो और मां दुर्गा की कृपा से उनकी भी उन्नति और तरक्की हो।

शारदीय नवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश

1. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

Happy Navratri 2021

 2. हो जाओ तैयार, मां अम्बे आ रही हैं,

सजा लो दरबार मां दुर्गा आ रही हैं,

तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन,

मां के कदमों की आहट से, गूंज उठेगा घर-आंगन।

नवरात्रि 2021 की हार्दिक बधाई।

3. जिंदगी की हर मुराद हो पूरी,

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,

करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से विनती,

आपकी हर मनोकामना हो पूरी।

हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2021

jagran

4. माता आई हैं, खुशियों का भंडार लाई हैं,

सच्चे दिल से तो मांग कर देखो,

मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी,

तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”

शारदीय नवरात्रि 2021 के अवसर पर

आपको और आपके पूरे परिवार को

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

5. दिव्य है मां की आंखों का नूर,

संकटों को मां दुर्गा करती हैं दूर,

मां अंबे की ये छवि निराली,

नवरात्रि में आपके घर लाएं खुशहाली।

शारदीय नवरात्रि 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

शारदीय नवरात्रि 2021 की हार्दिक बधाई।

आप और आपके परिवार पर मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे।

jagran

7. हम को था इंतजार वो घड़ी आ गई,

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गईं,

होगी अब मन की हर मुराद पूरी,

हरने अब सारे दुःख माता द्वार आ गयी।

Happy Navratri 2021

jagran

8. मां दुर्गा के पग आपके घर में आएं,

आप खुशहाली से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।

शारदीय नवरात्रि 2021 की कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं।

9. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां दुर्गा के चरण में,

हम हैं उस देवी के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां भवानी को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

Happy Navratri 2021

10. मातारानी का जब पावन पर्व है आता,

ढेरों खुशियां साथ है लाता है,

इस बार मां दुर्गा आपको वो सबकुछ दें,

जो कुछ आपका दिल है चाहता।

Happy Navratri 2021

jagran

11. दुर्गा पूजा 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुबह सुबह लो मां दुर्गा का नाम,

पूरे होंगे आपके अधूरे और बिगड़े काम!

Happy 2021 Durga Puja

12. सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

शारदीय नवरात्रि 2021 की हार्दिक बधाई।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top