All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

Almond Milk Side Effects: बादाम का दूध है पसंद, तो इससे होने वाले नुकसान भी जान लें!

almond-milk

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Almond Milk Side Effects: सूखे मेवों में बादाम सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं और खाए भी जाते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बादाम फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉसफोरस और ऐसे ही कई तत्वों से समृद्ध होते हैं। वज़न घटानें से लेकर हड्डियों की मज़बूती, दिल के स्वास्थ्य, मूड, कैंसर और डायबिटीज़ तक, बादाम के फायदे अनेक हैं। कई शोध यह भी कहते हैं कि बादाम के रोज़ाना सेवन से कई फायदे भी होते हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसके नुकसान नहीं हैं।

बादाम से निकलने वाले दूध को काफी हेल्दी माना जाता है, क्योंकि बादाम खुद पोषण का पॉवरहाउस होता है। यही वजह है कि लोग बादाम को इतना पसंद करते हैं। यहां, तक कि बादाम का दूध सबसे ज़्यादा पॉपुलर नॉन-डेरी मिल्क है। स्वाद में बेहतरीन बादाम के दूध में कैलोरी, कार्ब्ज़ और फैट्स बेहद कम होते हैं। बादाम के दूध के कई फायदे हैं, लेकिन इसके साथ कई नुकसान भी हैं, जो आपको पता होने चाहिए।

बादाम के दूध के नुकसान

1. पेट में गड़बड़

ज़रूरत से ज़्यादा बादाम खा लेने से मतली, पेट की परेशानी, पेचिश और आंत्र समस्याएं जैसी पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसा शरीर में ज़्यादा पोषक तत्वों और खनीजों की वजह से होता है। यहां तक कि अगर आप किसी तरह की दवाइयां खा रहे हैं, तो यह उसके असर को प्रभावित कर सकता है। इससे कई लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रिएक्शन होते हैं।

2. नट्स से एलर्जी

जिन लोगों को नट्स से किसी तरह की एलर्जी होती है, उन्हें बादाम का दूध न पीने की सलाद दी जाती है। साथ ही जो लोग लैक्टॉस से एलर्जिक होते हैं, उन्हें भी बादाम का दूध नहीं पीना चाहिए।

3. उच्च चीनी की मात्रा

व्यावसायिक रूप से उत्पादित बादाम के दूध में गाय के दूध की तुलना में अधिक चीनी होती है, जो ज़ाहिर तौर पर काफी नुकसानदायक होता है।

4. थायरॉइड को करता है प्रभावित

बादाम के दूध को गोइट्रोजेनिक फूड माना जाता है। इसका मतलब है कि इसमें ऐसे रसायन होते हैं जो बड़ी मात्रा में सेवन करने पर थायराइड को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिन लोगों का थायराइड फंक्शन कम है, उन्हें बादाम के दूध का सेवन करने से बचना चाहिए या कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

5. शिशुओं के लिए बादाम का दूध

शिशु के लिए बादाम के दूध को बेस्ट दूध नहीं माना जाता है। बच्चों को जितने पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है, वे इसमें सही मात्रा में नहीं होते। इसलिए बच्चों को स्तनपान या फिर फॉर्मुला ही दिया जाता है।

इसका मतलब ये नहीं कि बादाम का दूध हेल्दी नहीं है। बादाम के दूध के फायदे भी हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top