All for Joomla All for Webmasters
गैजेट्स

Samsung पर लगा भारी प्रतिबंध, रूस में 61 स्मार्टफोन मॉडल की बिक्री पर रोक, जानें वजह

samsung

मास्को, आइएएनएस। रूस की एक अदालत ने साउथ कोरियाई टेक कंपनी Samsung पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। जिसके तहत रूस में Samsung के 61 स्मार्टफोन मॉडल के आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। दरअसल जिन Samsung स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें Samsung Pay फीचर्स दिया जा रहा है। Samsung पर आरोप है कि उसने स्विट्ज़रलैंड स्थित मोबाइल पेमेंट कंपनी SQWIN SA के स्वामित्व वाले पेटेंट का उल्लंघन किया है। SQWIN SA का दावा है कि Samsung का ऑनलाइन पेमेंट ऐप Samsung Pay, SQWIN SA की पेमेंट प्रणाली पर आधारित है। PhoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने करीब 8 साल पहले रूस में इस टेक्नोलॉजी के लिए एक पेटेंट रजिस्टर्ड कराया था।

इन स्मार्टफोन की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

रुस में जिन स्मार्टफोन के आयात और बिक्री पर रोक लगी है, उसमें Samsung का साल 2021 का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन जैसे Galaxy Z Flip और Fold स्मार्टफोन शामिल हैं। साथ ही कुछ बजट स्मार्टफोन जैसे Galaxy J5 पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इस साल जुलाई में मास्को आर्बिट्रेशन की तरफ से SQWIN SA के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। इसके बाद पेटेंट राइट के हक की सुरक्षा के मद्देनजर रूस की Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स के खिलाफ मुकदमा चलाया गया था। वही Samsung पेमेंट सर्विस Samsung Pay पर प्रतिबंध लगा दिया गया। Samsung Pay रूस का तीसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सिस्टम है। इसका मार्केट शेयर 17 फीसदी है। इससे पहले 30 फीसदी के साथ Apple Pay और 32 फीसदी के साथ Google Pay नंबर आता है।

ये रहा साल 2021 की पहली तिमाही का लीडिंग स्मार्टफोन 

Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक Samsung रूस में साल 2021 की पहली तिमाही का लीडिंग स्मार्टफोन ब्रांड रहा है। साथ ही कंपनी ने अपने ऑनलाइन पेमेंट शेयर की हिस्सेदारी में इजाफा किया है। रूसस में Galaxy S21 series, Galaxy A51 और Galaxy A31 मॉडल की सबसे ज्यादा बिक्री की गई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top