All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Ahoi Ashtami Ke Upay: अहोई अष्टमी के दिन राशि अनुसार ये उपाय करें महिलाएं, संतान के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Ahoi Ashtami Ke Upay: इस दिन राशिनुसार कुछ खास उपाय करने से संतान के जीवन में सुख- शांति और संमृद्धि आती है.

Ahoi Ashtami Ke Upay: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखा जाता है. हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami Kab  Hai) का त्योहार मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन निसंतान महिलाएं भी व्रत रखती हैं. इस साल अहोई अष्टमी का त्योहार 28 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा. ऐसे में इस दिन राशिनुसार कुछ खास उपाय करने से संतान के जीवन में सुख- शांति और संमृद्धि आती है. आइए जानते हैं इन उपायों (Ahoi Ashtami Ke Upay)के बारे में-

मेष राशि (Mesh Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की तस्वीर पर सिंदूर चढ़ाएं. इससे संतान के सुख में वृद्धि होगी. 

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें

मिथुन राशि (Mithun Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को द्रव्य दक्षिणा अर्पित करें.

कर्क राशि (Kark Rashi)– इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को फलों का भोग लगाएं.

सिंह राशि (Singh Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि (Kanya Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें.

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन माता अहोई की कथा सभी को सुनाएं.

धनु राशि (Dhanu Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें.

मकर राशि (Makar Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को खीर का भोग लगाएं.

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा के दौरान आलता अर्पित करें.

मीन राशि (Meen Rashi)- इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को सिंदूर अर्पित करें.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top