Dhanteras 2021 What To Buy: धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है. आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.
Dhanteras 2021 What To Buy: धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर भगवान और भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है. इस साल धनतेरस का पर्व 2 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन लोग धन प्राप्ति के कई उपाय करते हैं. इस दिन सोना,चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इसके अलावा भी धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है. आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते
– धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदना चाहिए. इसे माता के चरणों में अर्पित करने से माता लक्ष्मी बहुत ज्यादा खुश होती हैं.
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के पद्चिह्न जरूर खरीदने चाहिए. और इन्हें अंदर की तरफ को चिपकाना चाहिए. मान्यता है कि मां लक्ष्मी के पदचिह्न लगाने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं क्योंकि यह उन्हें घर में आमंत्रित करने का निमंत्रण होता है.
इस दिन दीपक जरूर खरीदें और उसे रात को खाना खाने के बाद दक्षिण की ओर मुख करके जलाएं. ध्यान रहे कि इसे जलाने के बाद इसे पीछे मुड़ कर नहीं देखें.
– धनतेरस के दिन साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए. और इसे भगवान धनवंतरी और माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. इसके बाद धनिया को घर के सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट लें.