All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Aaj Ka Rashifal Nov 01: क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका दिन! जानें अपनी राशियों का हाल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है आपके सितारों की चाल और इसका आप पर क्या होगा असर, जानें पंडित जगन्नाथ गुरुजी से.

Aaj Ka Rashifal Nov 01 आज 1 नवंबर 2021, दिन सोमवार है. ये दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है आपके सितारों की चाल और इसका आप पर क्या होगा असर, जानें पंडित जगन्नाथ गुरुजी से

Aaj Ka Rashifal November 01 

मेष

मेष राशि के लोगो को अपने स्वस्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है| अगर इन्हे बाहर से खाना मंगवा कर खाना पसंद है तो भी इस वक्त इन्हे इससे बचना चाहिए| सबसे सही विकल्प इनके लिए घर पर बना साफ और स्वस्थ भोजन है|

वृष

संभव है की किसी परिवार के सदस्य से इनकी किसी बात पर बहस हो जाए| वैसे यह बहस किसी साधारण मुद्दे पर ही होगी| इन्हे ठंडे दिमाग से समस्याओं के उपाए ढूंढने चाहिए और दूसरे क्या सोचते हैं इस बात पर बिलकुल ध्यान नहीं देना चाहिए|

मिथुन

अगर किसी चाहने वाले के साथ आपका मन मुटाव चल रहा हो तो उसे सुलझाने का आज उत्तम मौका है| आपके लिए आपका कम्युनिकेशन आज सर्वोपरि है और गलती से भी अभद्र भाषा का प्रयोग न करें|

कर्क

पिछले कुछ दिनो में इन लोगो को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है लेकिन यह फिर भी एक मजबूत खंबे की तरह अडिग हैं| इन्हे हताश होने की बिलकुल ज़रूरत नहीं, आने वाला समय अनुकूल है|

सिंह

इन्हे आज ये जानकारी मिल सकती है की कार्यक्षेत्र में कुछ लोग इनके पीठ पीछे इनकी बुराई कर रहे हैं| इन्हे इन बातों पर बिलकुल भी ध्यान न देते हुए अपने काम में अपना सारा ध्यान लगाना चाहिए|

कन्या

जिनका अपना खुद का कारोबार है, वो लाभ की आशा कर सकते हैं, और ये भी संभव है की उन्हे नए उपभोक्ता मिलें| जो नौकरीपेशा हैं, उन्हे जल्दी ही प्रमोशन की खबर भी मिल सकती है|

तुला

तुला राशि के लोग इस वक्त दिमागी सुकून की खोज में हैं और संगीत से बेहतर माध्यम फिलहाल इनके लिए कोई नहीं है| ये अपनी नींद पूरी कर के अपने खोयी ऊर्जा को भी वापस पाने का प्रयत्न कर सकते हैं|

वृश्चिक

आज वृश्चिक राशि के लोग एक अच्छी शाम का आनंद उठा पाएंगे| यह शाम यह अपने बेहद निकटतम लोगों के साथ बिताना चाहेंगे और अपनी परेशानियों को भूलना चाहेंगे|

धनु

इन्हे आज आराम करने की बेहद ज़रूरत है, ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप दोनों से थक चुके हैं| इनहोने बीते कुछ दिनों में अपने बहुत सारे काम निपटाए हैं|

मकर

मकर राशि के लोग आजकल अपना कार्यक्षेत्र बढ़ाने की चेष्टा में हैं| संभव है की ये नए एक्सपेरिमेंट करें और कुछ नया अपने जीवन में शामिल करें|

कुंभ

कुंभ राशि के लोग आज अपना ज़्यादा समय अपने बच्चों के साथ व्यतीत करना चाहेंगे| इन्हे आज उन लोगो की सोच परेशान कर सकती है जो इनके पीठ पीछे इनकी बुराई करते हैं|

मीन

आज मीन राशि के लोग अपने पार्टनर को सर्प्राइज़ करने की कोशिश करेंगे, संभव है की कुछ लोग एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए| इनकी शाम काफी रोमांटिक हो सकती है|

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top