All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Stock Market Open: सोमवार को बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 124 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी आया उछाल

stock_market

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी कि सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। इसी के साथ शेयर बाजार में, पिछले हफ्ते चल रही गिरावट भी रुक गई। सोमवार को मार्केट खुलने के साथ BSE का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। BSE की वेबसाइट से मिले डाटा के अनुसार सुबह खबर लिखे जाने तक(9 बजकर 55 मिनट पर) सेंसेक्स 434.74 अंकों यानी कि 0.73 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

वहीं सोमवार को BSE के साथ साथ NSE में भी उछाल देखने को मिला। सोमवार NSE की वेबसाइट से मिले डाटा के अनुसार को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर NSE का मुख्य सूचकांक निफ्टी 124.60 अंकों यानी कि, 0.71 फीसद की बढ़त के साथ 17796 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

सोमवार की लगभग 10 बजे तक सुबह सेंसेक्स पर TATASTEEL, BHARTIARTL, HCLTECH, INDUSINDBK, TECHM, KOTAKBANK, INFY, HDFC,TCS, ULTRACEMCO, HDFCBANK, MARUTI, TITAN, DRREDDY, AXISBANK, SBIN, POWERGRID, SUNPHARMA, LT, NTPC, ASIANPAINT, ICICIBANK और BAJAJ-AUTO के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

जबकि सुबह 10 बजे तक, BAJAJ-AUTO, ITC, M&M, RELIANCE, HINDUNILVR, NESTLEIND और BAJAJFINSV के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे।

वहीं पिछले हफ्ते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। शक्रवार को दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाले BSE का प्रमुख सूचाकांक सेंसेक्स 677.77 अंक 1.13 फीसद की गिरावट 59,306.93 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को BSE के साथ साथ NSE में भी गिरावट देखने को मिली थी। NSE का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 185.60 अंक यानी कि, 1.04 फीसद की गिरावट के साथ 17,671.65 अंक पर बंद हुआ था।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स पैक में Tech Mahindra को 3 फीसद से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा था। वहीं, NTPC, IndusInd Bank, Kotak Bank और Reliance Industries के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top