All for Joomla All for Webmasters
दुनिया

न्यूजीलैंड में बढ़ रहा डेल्टा वैरिएंट का कम्युनिटी ट्रांसमिशन, अब तक 4 हजार से अधिक मामले आए

new_zealand

वेलिंगटन, एएनआइ। न्यूजीलैंड में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार न्यूजीलैंड में डेल्टा वैरिएंट का कम्युनिटी ट्रांसमिशन तेजी से बढ़ रहा है। यहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले 4 हजार के पार पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के 125 नए मामले सामने आए। इसको मिलाकर देश में डेल्टा वैरिएंट के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के 4,666 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए कम्युनिटी संक्रमणों में सबसे अधिक न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में सामने आए। यहां सबसे अधिक 117 के पाए गए। इसके बाद वाइकाटो में दो और नार्थलैंड में छह के दर्ज किए गए। अस्पतालों में 69 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें नौ गहन देखभाल इकाइयों या उच्च निर्भरता इकाइयों में शामिल हैं।

ऐसे 3,702 मामले हैं जो स्पष्ट रूप से किसी अन्य मामले या उप-क्लस्टर से जुड़े हुए हैं और एक और 695 मामले हैं जिनके लिए लिंक पूरी तरह से स्थापित होना बाकी है। न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन पहले न्यूजीलैंड में पहली बार एक दिन में 206 नए केस सामने आए थे। इन मामलों में सबसे अधिक आबादी वाला शहर आकलैंड से 200 मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल, महामारी के कारण आकलैंड में तीन महीने तक प्रतिबंध लगा रहा क्योंकि यहां डेल्टा  वैरिएंट का जबरदस्त प्रकोप था।

न्यूजीलैंड में अब तक कोरोना वायरस के कुल 7,414 मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां कुल 21,192 COVID-19 वैक्सीन खुराक दी गई हैं, जिसमें 5,103 पहली खुराक और 16,089 दूसरी खुराक थी। अब तक, 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के 89 प्रतिशत न्यूज़ीलैंड के लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है और 79 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण कर चुके हैं। इससे खतरा कम जरूर हुआ है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top