All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

96 देशों ने दी भारत की दोनों वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मान्यता, चेक करें यहां लिस्ट

vaccine (5)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में अब तक 109 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। हर घर दस्तक के माध्यम से सभी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर वैक्सीन अभियान चला रहे हैं।

नई दिल्ली, एएनआइ। दुनिया के 96 देशों ने भारत की दोनों वैक्सीन (कोवैक्सीन और कोविशील्ड) को मान्यता दी है। दुनिया भर के देश भारतीय कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मंजूरी दे रहे हैं। यह भारत के टीकों और हमारी टीकाकरण प्रक्रिया की विश्वव्यापी स्वीकृति को दर्शाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में अब तक 109 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। हर घर दस्तक के माध्यम से सभी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर वैक्सीन अभियान चला रहे हैं।

इसके अलावा हमें खुशी है कि 96 देशों ने भारत की दोनों वैक्सीन (कोवैक्सीन और कोविशील्ड) को मान्यता दी है। डब्ल्यूएचओ ने अब तक 8 टीकों को ईयूएल (आपातकालीन उपयोग सूची) में शामिल किया है। डब्ल्यूएचओ ने कुछ दिनों पहले कोवैक्सीन को मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि इन देशों की जानकारी कोविन एप के जरिए आनलाइन प्राप्त की जा सकती है।

मान्यता देने वाले 96 देश

मंत्रालय ने कहा कि लगातार इन देशों से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को 20 अक्टूबर, 2021 को जारी अंतरराष्ट्रीय आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ छूट प्रदान की जाती है। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा टीकाकरण प्रमाणपत्र कोविन पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। 96 देशों में कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बांग्लादेश, माली, घाना, सिएरा लियोन, अंगोला, नाइजीरिया, बेनिन, चाड, हंगरी, सर्बिया, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य शामिल हैं।

इसके अलावा स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बुल्गारिया, तुर्की, ग्रीस, फिनलैंड, एस्टोनिया, रोमानिया, मोल्दोवा, अल्बानिया, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, मोंटेनेग्रो और आइसलैंड, इस्वातिनी, रवांडा, ज़िम्बाब्वे, युगांडा, मलावी, बोत्सवाना, नामीबिया, किर्गिज़ गणराज्य, बेलारूस, आर्मेनिया, यूक्रेन, अज़रबैजान, कज़ाखस्तान, रूस, जॉर्जिया, अंडोरा, कुवैत, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, मालदीव, कोमोरोस, श्रीलंका , मॉरीशस, पेरू, जमैका, बहामास और ब्राजील ने भी भारत के साथ कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता के लिए सहमति व्यक्त की है।

इन्हें मान्यता देने वालों में गुयाना, एंटीगुआ और बारबुडा, मैक्सिको, पनामा, कोस्टा रिका, निकारागुआ, अर्जेंटीना, उरुग्वे, पराग्वे, कोलंबिया, त्रिनिदाद और टोबैगो, डोमिनिका का राष्ट्रमंडल, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर, होंडुरास, डोमिनिकन गणराज्य, हैती, नेपाल, ईरान, लेबनान, राज्य फिलिस्तीन, सीरिया, दक्षिण सूडान, ट्यूनीशिया, सूडान, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया और फिलीपींस अन्य देश शामिल हैं।

109 करोड़ से अधिक लोगों को खुराक लगाई गई

मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विदेश मंत्रालय के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता के लिए सभी देशों के साथ निरंतर संपर्क में है। डब्ल्यूएचओ और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत टीके इन देशों में बिना किसी परेशानी के अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में कोविड टीकाकरण की गति में तेजी लाने और इसके दायरे का विस्तार किया गया है। मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के कारण 21 अक्टूबर, 2021 को वैक्सीन की खुराक 100 करोड़ के मील का पत्थर पार कर गया है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में वैक्सीन की कुल 109.08 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top