All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ से चंडीगढ़ के लिए बन रहा मार्ग, दूरी रह जाएगी सिर्फ 30 किलोमीटर

marg

नालागढ़, रूप कुमार।

नालागढ़ से अब चंडीगढ़ की दूरी मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी। नालागढ़ से चंडीगढ़ के लिए एक अन्य मार्ग का निर्माण किया जा रहा है जो दोनों शहरों के बीच की दूरी को कम करेगा। इस मार्ग के बनने के बाद मात्र 30 मिनट में नालागढ़ से चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि यह मार्ग एक वर्ष में बन कर तैयार हो जाएगा। जानकारी अनुसार नालागढ़-चंडीगढ़ को वाया सैणीमाजरा झीड़ा होकर नया मार्ग जल्द ही लोगों को मुहैया होगा।

इस नए मार्ग पर बनने वाली तीन पुलियों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने उद्योग विभाग से राशि की मांग की है। विभाग की ओर से कच्चा मार्ग तैयार कर पंजाब से लिंक कर दिया है, जिस पर दो पुलियों का निर्माण हो चुका है। कुल पांच पुलियों में से शेष तीन पुलियों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नालागढ़ से चंडीगढ़ को निकलने वाले इस मार्ग से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और कम दूरी वाला मार्ग मुहैया होगा। नए बनने वाले इस मार्ग के बनने से नालागढ़ से चंडीगढ़ की दूरी लगभग 30 किलोमीटर रह जाएगी। यहां ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों की कटाई करके मार्ग समतल किया गया है और इस मार्ग को पंजाब से जोड़ दिया गया है। विभाग की ओर से पुलियों आदि का कार्य पूरा कर कच्चा मार्ग तैयार कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक, सात किलोमीटर के मध्य चार पुल बनाए जाएंगे, जिनमें एक 30 मीटर, दूसरा 20 मीटर, जबकि दो 10-10 मीटर के होंगे। सात किलोमीटर से नौ किलोमीटर के मध्य पांच पाइप कलवर्ट डाले जाएंगे। विभाग ने इन पुलियोंं के निर्माण के लिए उद्योग विभाग से करीब तीन करोड़ रुपये की राशि मुहैया करवाने की मांग की है। बता दें कि हिमाचल सीमा का इसमें नालागढ़ से सैणीमाजरा मंझौली, झीड़ा लखनपुर तक करीब 10 किलोमीटर मार्ग आता है। इसके बाद पंजाब का गगोटमाजरी गांव आता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top