All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

गिरावट के बाद फिर चढ़ीं क्रिप्‍टोकरंसी की कीमत, जानिए कितने का हो गया 1 Bitcoin

bitcoin

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। Bitcoin की कीमत मेंफिर बढ़ोतरी देखी गई है। शनिवार को यह 4 फीसद बढ़कर 58,891 डॉलर पर पहुंच गई है। हालांकि अक्‍टूबर के बाद यह फिसलकर 57 हजार डॉलर पर आ गई थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी Cryptocurrency है। शुक्रवार को इसकी कीमत 6 फीसद नीचे 56328 डॉलर रही थी। जबकि कुछ दिन पहले यह 69 हजार डॉलर पर थी। साल भर में इसकी कीमत में 93 फीसद का उछाल आया है।

Coingecko के मुताबिक Ether भी 7 फीसद बढ़कर 4314 डॉलर पर पहुंच गई है। वैसे वैश्विक क्रिप्‍टो मार्केट घटकर 2.6 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। लेकिन Bitcoin की कीमत 2021 में डबल हुई है। वहीं Ether छह गुना बढ़ी है। क्रिप्‍टोकरंसी एक्‍सचेंज WazirX ने बताया था कि Bitcoin, Ethereum और दूसरी क्रिप्‍टो करंसी बीते 3 दिन से गिरावट पर थीं।

दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्‍टोकरंसी Ether की कीमत शुक्रवार को 4075 डॉलर थी। इसमें 4 फीसद की गिरावट आई थी। WazirX के मुताबिक Defi Market कैप All time high के बाद नीचे आकर 150 अरब डॉलर पर टिका है। बाजार को लेकर सेंटिमेंट आशावादी है और जल्‍द बदलाव देखने को मिल सकता है।

एक और क्रिप्‍टोकरंसी Dogecoin की कीमत भी बढ़ी है। अब यह 0.23 डॉलर हो गई है। शुक्रवार को गिरावट के साथ यह 0.22 डॉलर रह गई थी। इसमें 5 फीसद की गिरावट थी। Shiba Inu इस समय 0.000049 डॉलर है। इसमें शुक्रवार को 10 फीसद की गिरावट थी। Litecoin, XRP, Polkadot, Uniswap, Stellar, Cardano, Solana और दूसरी करंसी का भी यही हाल है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top