All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

साप्ताहिक राशिफल, 22 से 28 नवंबर 2021: मेष और कन्या राशि वालों को धन लाभ होने के बन रहे संयोग, जानिये बाकी राशियों का हाल

Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 22 नवबंर से 28 नवंबर 2021: इस साप्ताहिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं कि 22 नवंबर से 28 नवंबर के बीच आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा।

मेष:
इस राशि के जातकों का इस हफ्ते स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा।
पुरानी चली आ रही बीमारियों से निजात मिल सकती है।
इस हफ्ते आपके यात्रा पर जाने के संयोग बन रहे हैं।
हालांकि पिता के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
काम के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।

वृष:
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
हालांकि अनचाहे खर्च से बचने की जरूरत है।
आपको घर-परिवार से कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
नौकरी बदलने या पेशे से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे फल प्राप्त होंगे।

मिथुन:
स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नौकरी पेशा लोगों की पद में उन्नति हो सकती है।
कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

कर्क:
अचानक नए स्रोतों से धन मिलने के योग बन रहे हैं।
मन में सकारात्मकता की वृद्धि होगी।
यह हफ्ता आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

सिंह:
इस हफ्ते आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।
कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।
परिवार के साथ तालमेल अच्छा होगा।
हालांकि करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विदेश जने की इच्छा रखने वाले छात्रों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या:
इस हफ्ते कोई बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं।
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है।
छात्रों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

तुला:
जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वित्तीय स्थिति में भी सुधार के योग बन रहे हैं।
घरेलू जिम्मेदारियों बढ़ेंगी।
पार्टनर से विश्वासघात मिल सकता है।

वृश्चिक:
धन से जुड़े मामले में सफलता प्राप्त होगी।
हालांकि परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है।
इस राशि के छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई का मन बना सकते हैं।

धनु:
इस हफ्ते आप बेहद ही ऊर्जावान रहेंगे।
खर्चे पर लगाम लगाने की जरूरत है।
परिवार के सदस्य में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शिक्षा के लिहाज से यह हफ्ता शुभ रहने वाला है।

मकर:
अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की जरूरत है।
दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कारोबारी अपने व्यापार को बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी।

कुंभ:
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
आर्थिक तंगी के कारण परिवार के बीच शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
करियर के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए शुभ रहेगा।
विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मीन:
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचें।
सप्ताह के अंत तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शादी तय होने के संयोग बन रहे हैं।
घर-परिवार में चल रहा कोई मसला आपके करियर को बाधित कर सकता है।
सावधान रहने की जरूरत है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top