All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

आज दैनिक राशिफल 24 नवंबर 2021 (बुधवार): जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आज आपका दिन

दैनिक राशिफल इन हिंदी 2021: सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का राशियों की दैनिक राशिफल पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी नवभारत गोल्ड पर -आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

24 नवंबर 2021 दैनिक राशिफल/ Today 24 Nov Horoscope Prediction

मेष राशि(Aries)– अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृष राशि(Taurus)– कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचने की जरूरत है। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन राशि(Gemini) – पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। आज आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

कर्क राशि(Cancer)– आज के दिन परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। आपको दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख और दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें, आगे आपके लिए अच्छे अवसर ही होंगे। दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

सिंह राशि(Leo)-सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार और नौकरी से संबंधित कई अनुभव होंगे। इन क्षेत्रों से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

कन्या राशि(Virgo)– किसी उत्सव में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे लेकिन समझदारी से काम लें।

तुला राशि(Libra)– कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। उदर और आंख क कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे, वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा। परिवार में सबके साथ से आपके काम भी आसान होते जाएंगे। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि(Scorpio)– दाम्पत्य जीवन सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द बना रह सकता है या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु राशि(Sagittarius)– वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय पहले न लें।

मकर राशि(Capricorn)– पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वार किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ राशि(Aquarius)-किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मामा पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि(Pisces)– आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और आपके विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना ही युक्ति संगत है, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्याओं में घिर सकते हैं। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। आज के दिन किसी को उधार न दें।

आज जन्म दिन की शुभकामनाएं
इस वर्ष बुध, मंगल सहित शनि आपके भाग्यांक और जन्मांक के स्वामी ग्रह रहेंगे। पिछले वर्ष के दौरान मंदी के कारण नवंबर महीने के शेष दिनों तक आर्थिक विषमता का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर से लेकर जनवरी 2022 माह के अंत तक व्यापार की कमजोरी और आर्थिक दुर्बलता समाप्त हो जाएगी। फरवरी और मार्च महीने के बीच और भी अधिक राहत मिलेगी। आपका काम-धंधा पटरी पर आ जाएगा। अप्रैल से लेकर मई माह में देव दर्शन और देशाटन पर धन व्यय करना सुखद सिद्ध होगा। जून माह की बात करें तो किसी तरह डूबा हुआ धन का लाभ हस्तगत हो जाएगा। जुलाई से लेकर अगस्त माह तक प्रियजनों और परिजनों के मंगल कार्यों, उत्सवों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। सितंबर माह के अंत तक आर्थिक स्थिति और भी अधिक बेहतर हो जाएगी। अक्टूबर के महीने में उपहार स्वरूप वस्त्र, आभूषण मिलने की संभावना बनी रहेगी। नवंबर महीने के मध्य तक राज्य से सम्मान मिलेगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष उत्तम फल कारक है। विद्यार्थी वर्ग विशेष परिश्रम के बाद भी अल्प संतोष से काम चलाएंगे। विशेष उत्तम परिणामों के लिए पन्ना रत्न धारण करना हितकारी रहेगा। गाय को सप्ताह में एक बार पालक खिलाएं।

आज पंचांग (24 नवंबर 2021 बुधवार)
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 03, शक संवत 1943, मार्गशीर्ष कृष्णा पंचमी, बुधवार, विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, रवि – उल्सानी 18, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तद अनुसार अंग्रेजी तारीख 24 नवंबर सन 2021 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग प्रातः 07 बजकर 29 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 05 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

-आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top