All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Aaj Ka Panchang 27 November 2021: आज काल भैरव जयंती है, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

panchang

Aaj Ka Panchang 27 November 2021: 27 नवंबर 2021 को पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास (margashirsha Maas 2021) की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal).

Aaj Ka Panchang 27 November 2021 : 27 नवंबर 2021, शनिवार का दिन है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. आज के दिन काल भैरव जयंती है. काल भैरव को भगवान शिव का रौद्र अवतार माना गया है. भगवान काल भैरव की पूजा करने से संकट दूर होते हैं. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज के दिन सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आज क्या खास है, आइए जानते हैं आज का पंचांग-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 27 नवंबर 2021, शनिवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 27 नवंबर को पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र है. इस दिन इंद्र योग का निर्माण हो रहा है.

काल भैरव जयंती: आज काल भैरव जयंती है. मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव की जयंती होती है.शनि देव की पूजा (Shani Dev) : शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हैं उन्हें इस दिन पूजा करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. शनि पूजा से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से आराम मिलता है.

आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 27 नवंबर 2021, शनिवार को राहु काल प्रात:  9 बजकर 30 मिनट से प्रात: 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

27 नवंबर 2021 पंचांग (Panchang 27 November 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण
दिन: शनिवार
तिथि: अष्टमी – 30:02:43 तक
नक्षत्र: मघा – 21:43:36 तक
करण: बालव – 17:59:47 तक, कौलव – 30:02:43 तक
योग: एन्द्र – 07:34:49 तक, वैधृति – 30:36:05 तक
सूर्योदय: 06:52:51 AM
सूर्यास्त: 17:24:07 PM
चन्द्रमा: सिंह राशि
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 09:30:40 से 10:49:34 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:47:26 से 12:29:32 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 06:52:51 से 07:34:56 तक, 07:34:56 से 08:17:01 तक
कुलिक: 07:34:56 से 08:17:01 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:11:37 से 13:53:42 तक
यमघण्ट: 14:35:47 से 15:17:52 तक
कंटक: 11:47:26 से 12:29:32 तक
यमगण्ड: 13:27:24 से 14:46:18 तक
गुलिक काल: 06:52:51 से 08:11:45 तक

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top