All for Joomla All for Webmasters
समाचार

भारत में ओमिक्रॉन की दस्तक, जानें-कर्नाटक में मिले दो मरीजों का पूरा विवरण

COVID Test

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना के ‘ओमिक्रोन वैरिएंट’ ने भारत में भी दस्तक दे दी है। दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक पहुंचे दो यात्री इस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इस वक्त दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है। उनके सभी प्राइमरी, सेंकेडरी, और टर्शियरी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी टेस्टिंग की गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा. के सुधाकर के मुताबिक, राज्य में ओमिक्रोन से संक्रमित, जो दो लोग मिले उनमें से एक 66 वर्षीय (पुरुष) दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है। हालांकि वह वापस चला गया है। वहीं, 46 वर्षीय दूसरा व्यक्ति (पुरुष) भारतीय नागरिक व पेशे से डाक्टर है। उसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। हालांकि, 46 वर्षीय पुरुष के तीन प्राथमिक संपर्कों और दो माध्यमिक संपर्कों का 22 से 25 नवंबर के बीच कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। सभी को आइसोलेट कर लिया गया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी के सैंपल को जांच के लिए भेज दिए गए हैं। तो आइए कर्नाटक में मिले ओमिक्रोन वैरिएंट के दोनों मरीजों का ब्योरा जानते हैं।

जाने-कर्नाटक में मिले पहले मरीज का विवरण

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने दोनों मरीजों की जानकारी साझा की है। दक्षिण अफ्रीका से 20 नवंबर 2021 को 66 वर्षीय पुरुष ने भारत के लिए लिए यात्रा की थी। इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी। कर्नाटक पहुंचने के बाद उनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद 20 नवंबर को होटल तक पहुंचने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया। हालांकि, इस शख्स ने कोरोना वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाई हुई है।

दूसरे 46 वर्षीय मरीज का विवरण

उधर, दूसरा कर्नाटक में मिले दूसरे संक्रमित मरीज (पुरुष) की उम्र 46 वर्ष की है। 22 नवंबर 2021 को इस शख्स के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। इस शख्स में बुखार के लक्षण होने पर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है। 22 नवंबर 2021 की सुबह 10 बजे के करीब इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 22-24 नंबवर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। 25 नवंबर को उनको अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन दिन अस्पताल से इलाज लेने के बाद 27 नवंबर को उनको अस्पताल से छुट्टी मिली। उनके प्राइमरी संपर्क में 13 जबकि सैंक्रडरी में 205 लोग आए थे। इसमें से प्राइमरी में आए कम से कम तीन और सैंक्रडरी में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 22-25 नवंबर को आई इस रिपोर्ट के बात सभी को आइसोलेट किया गया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top