All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Vastu Tips 2022: साल के पहले दिन इन वास्तु उपायों को अपनाने से पूरे साल नहीं होगी धन की कमी, जानिए क्या है मान्यता

vastu tips

New Year 2022 Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। मान्यता है इन उपायों को करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।

2022 Vastu Tips: नव वर्ष 2022 शुरू होने वाला है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके लिए नया साल शुभ साबित हो। मां लक्ष्मी की उस पर कृपा बनी रहे। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। मान्यता है इन उपायों को करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती साथ ही घर में खुशियां आती हैं। जानिए 2022 के वास्तु टिप्स।

धातु का कछुआ: वास्तु अनुसार घर में धातु का कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से खुशहाली और सुख समृद्धि आती है। नये साल के पहले दिन आप अपने घर पीतल, कांसे या चांदी से बने कछुए की मूर्ति ला सकते हैं। मान्यता है इससे आपकी किस्मत चमकने लगेगी।

चांदी का हाथी: वास्तु अनुसार नव वर्ष के पहले दिन आप अपने घर चांदी के हाथी की प्रतिमा भी ला सकते हैं। इस प्रतिमा को घर में रखने से राहु और केतु का बुरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है। चांदी के हाथी को घर में रखने से धन-दौलत में वृद्धि होने की मान्यता है। व्यापारियों के लिए ये विशेष तौर पर लाभकारी साबित होती है।

मोरपंख: नये साल में आप अपने घर मोरपंख भी ला सकते हैं। इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार मोरपंख को घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक से तीन मोरपंख ही घर में लाने चाहिए। ढेर सारे मोरपंख रखना शुभ नहीं माना जाता।

मोतीशंख: आप नये साल में मोतीशंख भी अपने घर में ला सकते हैं। इस शंख की विधि विधान पूजा करके इसे घर की तिजोरी या जहां भी आप धन रखते हैं उस स्थान पर रखने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। इसके शुभ प्रभाव से बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिलती है।

शमी पौधा: नये साल में आप अपने घर पर इस पौधे के भी ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र अनुसार ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस पौधे की रोजाना विधि विधान पूजा करने से शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top