All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

भाजपा का पंजाब में लुधियाना से चुनावी शंखनाद, सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की भरी हुंकार

राजेश भट्ट, लुधियाना। पंजाब भाजपा ने राज्य में चुनावी बिगुल फूंक लिया है। लुधियाना में पार्टी की रैली शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी की राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें, कांग्रेस से अलग होकर नई दल पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बना चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा था कि उनका भाजपा से गठबंधन होगा, लेकिन अश्वनी शर्मा ने रैली में स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

शर्मा ने कहा कि पहले भी भाजपा का पंजाब में कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं था, अकाली दल से पंजाब की एकता का गठबंधन था। अब पंजाब विकल्प की तलाश में है। पंजाब की सत्ता में अकाली दल व कांग्रेस की अदला-बदली हुई, लेकिन किसी ने भी राज्य के मुद्दों की बात नहीं की। पंजाब के लोग अब राज्य में भाजपा का राज चाहते हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब राज्य में क्रांति का समय है। लुधियाना से इस परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान बेहतर काम किया। पंजाब में किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा ने जनसेवा की। किसान आंदोलन के दौरन आत्मसंयम और धैर्य का परिचय दिया। शर्मा ने कहा कि कुछ लोग पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करना चाहते थे, जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने होने नहीं दिया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब में हिंदू-सिख एकता के लिए कानून वापस लिए। उन्होंने कांग्रेस पर वादे पूरे न करने के भी आरोप लगाए। कहा कि कांग्रेस के राज में अवैध खनन बढ़ गया है।कोरोना महामारी को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के अवसर के रूप में लिया। केंद्र सरकार ने राज्य को अनाज भेजा, विधायकों ने अपने घर भर दिए। कहा कि केंद्र के अनाज पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी फोटो लगा दी। चन्नी को शर्मा ने घोषणा मंत्री करार दिया। कहा कि वह सिर्फ घोषणाएं ही करते हैं, काम नहीं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह तो सिर्फ बोलकर भाग जाते हैं। रैली में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व गजेंद्र शेखावत भी मौजूद हैं। रैली की शुरुआत के दौरान पूर्व आइएएस एसआर लद्दड़ ने अपनी पार्टी शेरे कीर्ति किसान पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top