All for Joomla All for Webmasters
समाचार

पंजाब चुनाव में उतरेंगे किसान? गुरनाम सिंह चढूनी आज करेंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान

अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार पंजाब के चुनावी मैदान में किसान भी अपनी किस्मत आजमाते नजर आ सकते हैं। दरअसल किसान आंदोलन के दौरान मंच से केंद्र सरकार को चुनौती देने वाले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पंजाब चुनाव में किसान आंदोलन से जुड़े कुछ चेहरे नजर आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि गुरनाम सिंह चढूनी चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही है। किसान आंदोलन के समय गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों की मांगों को उठाते हुए आंदोलन को और मजबूत किया था। पिछले साल पंजाब से आ रही किसानों की ट्रॉलियों को रोके जाने पर भी चढूनी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर किसानों को दिल्ली नहीं आने दिया गया और उनकी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदर्शन और तेज होगा।

पिछले कई महीनों से गुरनाम सिंह चढूनी मिशन पंजाब के तहत पंजाब के खेती किसानी के अलावा दूसरे मुद्दों पर भी आवाज उठा रहे हैं। गुरनाम सिंह चढूनी का मानना है कि राजनीतिक में बदलाव करने के लिए सिर्फ आंदोलन करने से काम नहीं चलेगा। गुरनाम सिंह चढूनी अपने इसी एजेंडे के तहत पंजाब विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते हुए नज़र आएंगे।

बता दें कि गुरनाम सिंह चढूनी की पत्नी बलविंदर कौर ने कुरुक्षेत्र से 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमाई थी। हालांकि उस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी. इसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीति से दूरी बना ली।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top