All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

गाजियाबाद: अब पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखेंगे ग्राम प्रधान, 15 हजार तक का लगेगा जुर्माना

stubble

अब गन्ने की पत्ती जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले किसानों पर ग्राम प्रधान नजर रखेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान पराली जलाने वाले किसानों की जानकारी विभाग में उपलब्ध कराएंगे। जनपद में अब तक 11 किसान पराली जलाते हुए पाए गए हैं, जिन पर विभाग ने जुर्माना भी लगाया गया है। 

जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने बताया कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने से रोकने के लिए पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है। इसकी रिपोर्ट वह रोजाना उपलब्ध कराएंगे। अगर कोई भी किसान फसल अपशिष्ट जलाता पाया गया तो उससे 2500 से 15 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। 

इसके अलावा विभाग कानूनी कार्रवाई भी कराएगा। उन्होंने बताया कि एक से अधिक बार अगर कोई किसान पराली जलाता है तो उससे दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से प्रदूषण के साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाती है। 

जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने कहा, ‘पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखने के लिए सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर किसान पराली जलाता पाया जाएगा उसकी जानकारी प्रधान विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top