All for Joomla All for Webmasters
एजुकेशन

GATE Exam 2022: आइआइटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया, फरवरी में चार तारीखों पर होगी आयोजित

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। गेट 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए और तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर ने ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि गेट 2022 परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। संस्थान द्वारा आज, 20 दिसंबर 2021 को परीक्षा पोर्टल, gate.iitkgp.ac.in पर जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 माह के दौरान 4 फरवरी से 13 फरवरी के बीच चार तारीखों पर किया जाएगा। इनमें से 4 फरवरी और 11 फरवरी को परीक्षा से सम्बन्धित विविध कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है।

आइआइटी खड़गपुर द्वारा जारी 2022 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक पहली पाली में CS और BM पेपर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 14.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पाली में EE और MA के पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार, 6 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक पहली पाली में EC, ES, ST, NM, MT एवं MN के पेपर होंगे। वहीं, दोपहर 14.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पाली में CY, CH, PI, XH, IN, AG, GG एवं TF के पेपर होंगे।

गेट 2022 परीक्षा कार्यक्रम की अगली तारीख 12 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक पहली पाली में CE-1, BT, PH और EY पेपर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 14.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरी पाली में CE-2, XE और XL के पेपर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आखिरी दिन यानि 13 फरवरी को सुबह की पाली में ME-1, PE एवं AR और दोपहर की पाली में ME-2, GE और AE के पेपर आयोजित किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड 3 जनवरी को होगा जारी

इससे पहले, आइआइटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख घोषित की थी। संस्थान के अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अपना गेट 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल से 3 जनवरी 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top