All for Joomla All for Webmasters
उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव 2022: BJP ने जारी की 59 प्रत्याशियों की लिस्ट, CM पुष्कर सिंह धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में हर विधानसभा सीट में मंथन के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विस सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।  

कैबिनेट मंत्रियों, कई बार के विधायकों और बीजेपी सर्वे में मजबूत स्थिति में पाए गए सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट दिए गए हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।  गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार संसदीय बोर्ड में शामिल थे।  

विधानसभा की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर पेच फंस गया है। बुधवार को नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सीटों पर सहमति बनाने के प्रयास हुए लेकिन कई दौर के मंथन के बाद भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। हालांकि 58 के करीब सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करीब-करीब फाइनल है। जिसका ऐलान पार्टी अब कभी भी कर सकती है। विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक के दौरान सभी 70 सीटों पर एक-एक कर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया गया।

लेकिन 11 के करीब सीटों पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राज्य नेतृत्व की अलग से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक-एक सीट पर चर्चा हुई लेकिन फिर भी सहमति नहीं बन पाई है।  सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर पेच फंसा हुआ है वे सभी मौजूदा विधायकों की हैं। जबकि कुछ सीटों पर पैनल में भेजे गए सभी नाम मजबूत हैं। बगावत की स्थिति को देखते हुए पार्टी सहमति बनाने के प्रयास कर रही है। विधानसभा सीट-प्रत्याशी पुरोल- दुर्गेश 
यमुनोत्री- केदार सिंह रावत 
गंगोत्री – सुरेश चौहान 
बदरीनाथ-महेंद्र भट्ट
थराली-भोपाल राम 
कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल
रुद्रप्रयाग-भरत सिंह चौधरी
घनसयाली-भारती लाल शाह
देवप्रयाग-विनोद कंडारी 
नरेंद्रनगर- सुबोध उनियाल
प्रतापनगर-विजय सिंह पंवार
धनोल्टी-प्रीतम सिंह पंवार
चरकाता- राम शरण नौटियाल
विकासनगर-मुन्ना सिंह चौहान
सहसपुर-सहदेव सिंह पुंडीर 
धर्मपरु- विरोद चमोली 
रायपुर- उमेश शर्मा
राजपुर रोड-खजान दास
देहरादून कैंट- सविता कपूर
मसूरी- गणेश जोशी
ऋषिकेश-प्रेमचंद अग्रवाल
बीएचईएल- आदेश 
रुड़की प्रदीप बत्रा
खानपुर-देवरानी 
मंगलौर- दिनेश पंवार 
लक्सर- संजय 
हरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंद
यमकेशवर- रेनू 
पौडी- राजकुमार 
श्रीनगर – धन सिंह रावत
चौबटाखाल-सतपाल
लैंसडाउन- दिलीप सिंह रावत 
धारचूला-धन सिंह धामी
डीडीहाट-बिशन सिंह चुफाल
पिथौरागढ-चंद्रा पंत
गंगोलीहाट-फकीर राम टम्टा
कपकोट-सुरेश
बागेश्वर-चंदन राम
द्वाराहाट- अनिल शाही
सल्ट- महेश जीना
सोमेश्वर-रेखा आर्य
अल्मोड-कैलाश शर्मा
लोहाघाट- पूरन सिंह
चंपावत-कैलाश
भीमताल-राम सिंह कैड़ा
नैनीताल-सरिता आर्य
कालाढूंगी-बीएस भगता
गदरपुर-अरविंद पांडे
किच्छा-राजेश शुकला
नानकमत्ता-प्रेत सिंह राणा

सितारगंज-सौरभ बहुगुणा

दूसरी सूची में लग सकता है वक्त 
सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। वहां टिकट का ऐलान होने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं। यहां न केवल सहमति बनाने के प्रयास हो रहे हैं बल्कि कांग्रेस की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को निकाले जाने के बाद भी कुछ सीटों पर समीकरण बदले हैं जिससे इन सीटों का ऐलान होने में कम से कम चार पांच दिन लगना तय है। 

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इंकार से डोईवाला में उभरे नए समीकरण
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार के बाद डोईवाला सीट पर नए चुनावी समीकरण पैदा हो गए हैं। चर्चा है कि अब इस सीट पर पार्टी ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को उतार सकती है। जबकि ऋषिकेश में नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल को लाया जा सकता है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि त्रिवेंद्र के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद अब पार्टी के पास डोईवाला में कोई मजबूत चेहरा नहीं है। इस सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की नजर थी लेकिन अब उनके भी पार्टी से बाहर होने के बाद पार्टी कोई मजबूत चेहरा तलाशने में जुट गई है।

चर्चा है कि ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को इस बार डोईवाला सिफ्ट किया जा सकता है। प्रेमचंद खुद डोईवाला से ही हैं और उनका घर भी इसी सीट पर पड़ता है। इसके अलावा डोईवाला में उनका अच्छा प्रभाव भी है। प्रेमचंद को डोईवाला से उतारने के बाद खाली हो रही ऋषिकेश सीट पर नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल को लाने की चर्चा है। दरअसल नरेंद्र नगर में भाजपा के पास ओम गोपाल रावत के रूप में एक मजबूत चेहरा है इसलिए पार्टी यह प्रयोग कर सकती है। हालांकि भाजपा के पदाधिकारी आधिकारिक तौर पर इस संदर्भ में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

CDS बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने थामा BJP का दामन, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव 2022
दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में कर्नल विजय रावत ने भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। राजनैतिक सूत्रों की मानें तो, बीजेपी कर्नल रावत को उत्तराखंड चुनाव 2022 में एक मौका दे सकती है। वजह भी साफ है कि बीजेपी हाईकमान सीटिंग विधायकों के कार्यों से नाखुश होकर उनका टिकट काटने के मूड में हैं। ऐसे में कर्नल विजय रावत के भाजपा ज्वाइन करने के बाद चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गईं हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top