All for Joomla All for Webmasters
आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन

मेकापति गौतम रेड्डी का आज निधन हो गया। वें आंध्र प्रदेश सरकार में उद्योग वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थे। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद दिल का दौरा पड़ने के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली, एएनआइ। मेकापति गौतम रेड्डी का जन्म 31 दिसंबर 1976 हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश सरकार में उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थे। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद, दिल का दौरा पड़ने के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

उन्होंने हाल ही में दुबई में एक व्यापार प्रदर्शनी में भाग लिया था और वह कल ही दुबई से भारत लौटे थे। वह राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निवेशकों को जोड़ने के लिए दुबई गए थे।

46 वर्षीय गौतम रेड्डी नियमित रूप से व्यायाम किया करते थे और उनका अच्छा स्वास्थ्य भी था। उनके अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top