All for Joomla All for Webmasters
उत्तराखंड

Uttarakhand Election Exit Polls: भाजपा को बढ़त तो कांग्रेस भी कम नहीं, CM धामी ने सरकार बनाने को लेकर कहीं ये बातें

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। एक्जिट पोल के अधिकांश नतीजों में भाजपा को दोबारा उत्तराखंड में सरकार बनाने का अनुमान लगाया गया है। इसी के बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दावा ठोकते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाएगी। 

धामी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के चुनावों में सीटें कम होने के बावजूद भी उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास के कई काम किए हैं। हालांकि, धामी ने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा को उत्तराखंड में 60 से भी अधिक सीटें मिल रही हैं। 

चाहे ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट हो या फिर पर्वतीय जिलों में बुनियादी सुविधाओं में विकास करने की बात हो, भाजपा ने विकास कार्यों को गति दी है। धामी के अनुसार, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कई विकास कार्याें को हरी झंड़ी दिखाई गई है। ऐसे में जनता एक बार फिर भाजपा पर ही भरोसा जताएगी।  

उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दावे कर रहे हैं। एक्जिट पोल के कुछ नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर भी बताई गई है, जबकि कुछ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा नेताओं के बाद अब कांग्रेस के कई दिग्गज भी देहरादून में डेरा डाले हुए हैं ताकि उत्तराखंड में सरकार बनाने का फार्मूला तलाशा जा सके। सरकार बनाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन का दौर भी शुरू हो चुका है।

चैनलत/एजेंसी         भाजपा     कांग्रेस      आप       अन्य 
आज तक एक्सिस    36-40       20-30        —            4-9
एबीपी-सी वोटर       26-32     32-38         0-2          3-7
न्यूज  24- चाणक्य    43          24              0             1-3
टाइम्स नाउ-वीटो     37          31              01            01
रिपब्लिक-पी मार्क   29-34     33-28         1-3           1-3

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top