All for Joomla All for Webmasters
धर्म

पति-पत्नी के बीच हमेशा बनी रहती है कलह तो बेडरूम में रखें मंदारिन बत्तख का जोड़ा, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार

कभी-कभी मैरिड लाइफ में रोमांस एकदम गायब हो जाता है और पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी सी बात में ही विवाद होने लगते हैं। कई बार ये समस्या घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण होती है। ऐसे में आप चाहे तो बेडरूम में इस तरह रख सकते हैं मंदारिन बत्तख।

नई दिल्ली, Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। लेकिन अगर यह झगड़े धीरे-धीरे बढ़ने लगे और दोनों के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने लगे तो यह चिंता की बात है। क्योंकि यहीं मतभेद दोनों के रिश्तों को तोड़ने का कारण बन जाता है।

 वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, ऐसा कई बार घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी के कारण होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फेंगशुई के इस शोपीस को रख सकते हैं। इससे जरूर आपको लाभ मिलेगा।

मंदारिन बत्तख जिन्हें मैंडरिन डक (Mandarin Duck) भी कहा जाता है। इन बत्तख की एक जोड़ी को प्यार, वफादारी और बेस्ट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। है। फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों का मानना है कि मैंडरिन डक के शोपीस को घर पर रखने पर दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा और एक-दूसरे को ठीक ढंग से समझने का मौका मिलेगा। वास्तु दोष के कारण होने वाली दंपति के बीच तनाव और कलह को भी कम करेगा। घर में मंदारिन बत्तख की मूर्तियों का एक जोड़ा रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और परिवार के बीत फैली गलतफहमियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

jagran

मंदारिन बत्तख का महत्व

मंदारिन बत्तख को अपने साथी के प्रति वफादार, प्यार, जूनून के लिए जाना जाता है। यह दो बत्तखों का जोड़ा होता है जिसमें एक नर और दूसरी मादा मंदारिन बत्तख होती माना जाता है कि मंदारिन बत्तख अपने पूरे जीवन के लिए एक साथी को समर्पित होती है।

घर में मंदारिन बत्तख रखने के फायदे

फेंगशुई में मैंडरिन बत्तख की एक जोड़ी प्रेम को बढ़ाने को मदद करती है। इसके अलावा फेंगशुई के अनुसार जो लोग सिंगल है उन्हें सही जीवनसाथी मिले इसके लिए इस बत्तख को रखने की सलाह दी जाती है। इसे घर में रखने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लव मैरिज हो तो इसके लिए इस बत्तख के जोड़े को ले आएं और इनके गले में लाल रिबन या धागा बांध दें।

इस जगह पर रखें मंदारिन बत्तख

  • जीवन में प्यार और रिश्ते को बढ़ाने के लिए मंदारिन बत्तख को बेडरूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में रख सकते हैं।
  • जिन लोगों  की शादी नहीं हुई है वह बत्तखों को एक साइड टेबल पर रख सकते हैं। विवाहित जोड़े को मूर्तियों को पति के बिस्तर के किनारे पर रखना चाहिए।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top