All for Joomla All for Webmasters
राजस्थान

Rajasthan: अशोक गहलोत बोले, भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद चुनाव जीतने के लिए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बात करते हैं। इनका हिंदुत्व और राष्ट्रवाद चुनाव जीतने के लिए है। हमारा हिंदुत्व धार्मिक मान्यता के लिए है। हम सबको गर्व है कि हम हिंदू हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हमें हिंदू होने पर गर्व है। हिंदू होने के साथ हम सब धर्मों का सम्मान करते हैं। दूसरे धर्मों का सम्मान करने से समाज में प्रेम रहेगा। बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रशांत किशोर देश में एक ब्रांड बन चुके हैं। उनका अनुभव इतना है कि उसका इस्तेमाल विपक्ष को एकजुट करने में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रशांत किशोर पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ थे, फिर बिहार के सीएम नीतिश कुमार के साथ आए। पंजाब में कांग्रेस के लिए काम किया। उनका नाम बड़ा हो गया, इसलिए समाचार है, लेकिन एजेंसियों से काम लेना पहली बार नहीं हो रहा है।

अशोक गहलोत ने गुलाब चंद कटारिया को बताया मेंटली डिस्टर्ब

राजस्थान में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के रावण और सीता पर दिए गए बयान को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि वह मेंटली डिस्टर्ब (मानसिक रूप से परेशान) हो गए हैं। उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा तो वह परेशान हो रहे हैं। पहले उन्होंने महाराणा प्रताप के बारे में बोला था। कटारिया ने महाराणा प्रताप के बारे में बोला, उसे राजस्थान के लोग भूल नहीं सकते हैं। लोगों में भारी गुस्सा है। क्या इसे हिंदू बर्दास्त करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में हिंसा को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। पीएम को आगे आकर कहना चाहिए कि किसी भी कीमत पर हम हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां उल्टी गंगा बह रही है। सांसदों को कहा जा रहा है कि आप धमाल पट्टी करें। उल्लेखनीय है कि कटारिया ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि रावण ने कोई बड़ा पाप नहीं किया था. वह तो सीता को ले गया पर मनुहार करता रहा, स्वीकृति नहीं दी तो छुआ नहीं था।

सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास दस जनपथ पर मुलाकात की। अगले महीने 14 से 16 अप्रैल तक राजस्थान में

होने वाले चिंतन शिविर और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इस दौरान बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक भी मौजूद थे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top