All for Joomla All for Webmasters
असम

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

असम गे गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत हासिल किया है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने यहां 60 में से 58 वार्डों में कब्जा कर लिया। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक मतगणना के दौरान कोई भी अप्रिय खबर नहीं आई। यहां इस बार ईवीएम से वोटिंग की गई थी। भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी और कहा कि विकास के अजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को बड़ा जनादेश देने के लिए गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद।

AAP का भी खुला खाता
भाजपा के अलावा यहां एक सीट पर असम जातीय परिषद ने जीत दर्ज की। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही थी। AAP ने पहली बार यहां खाता खोल लिया। उसे एक सीट हासिल हुई। सीएम हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा और सहयोगियों को 58 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मैं गुवाहाटी की जनता के सामने नतमस्तक हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह जीत विकास यात्रा का नया विश्वास है।

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को लगभग आठ लाख मतदाताओं में से करीब 53 प्रतिशत ने मतदान किया था। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी थी।

आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “बूथ पर कब्जा करने या चुनावी हिंसा जैसी कोई घटना नहीं हुई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।” जीएमसी के कुल 60 वार्ड में से तीन में उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top