All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Horoscope Today 26 June 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृषभ राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा रहेगा जून महीने का अंतिम रविवार

Rashifal

आज का राशिफल दिन रविवार 26 जून का चंद्रमा दिन रात वृष राशि में चलेंगे। इस राशि में चंद्रमा बहुत ही मजबूत और शुभ फलदायी होते हैं क्योंकि यह इनकी उच्च राशि है। इस पर अच्छी बात यह भी है कि बुध और शुक्र भी चंद्र के संग वृष राशि में चल रहे हैं जो बहुत ही उत्तम और दुर्लभ संयोग है। ऐसे में जून महीने का अंतिम रविवार वृष राशि के लोगों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

देखिए कैसा रहेगा जून महीने का अंतिम रविवार…

मेष राशि: मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वाले अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सरकार ने बढ़ाई GST कम्पन्सेशन सेस की अवधि, समझें इस फैसले का क्‍या होगा असर

वृषभ राशि: आपका सहयोग सराहनीय रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वालों को शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन राशि: तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों का दिन आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क राशि: कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के व्यक्तित्व में आज नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह राशि: व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज न करें। अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

सरकारी स्‍कीम: टैक्‍स सेविंग्‍स के साथ 6.7% सालाना ब्‍याज; पैसा 100% सेफ, कैसे मिलेगा फायदा 

कन्या राशि: नौकरी में सफलता मिलेगी

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यवसायियों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। अटके कार्य शुरू करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला राशि: कोई नया दोस्त बनेगा

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक राशि: उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। जरूरी लेन-देन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि: मन को संतोष प्राप्त होगा

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों के सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

Stock To Buy: 1 रुपये का ये जादुई शेयर पहुंचा 2100 के पार, खरीदने के लिए मची होड़, 1 लाख को बनाया 21 करोड़

मकर राशि: जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वाले आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वाले आज अपने किए हुए कार्यों से आप फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि: धन अर्जित करने में सफल रहेंगे

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों का नए कार्य में मन लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top