All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर, माता भीमेश्वरी देवी मंदिर का बनेगा श्राइन बोर्ड

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। कैबिनेट बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए। कैबिनेट ने झज्जर स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी के लिए श्राइन बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। 

कैबिनेट के फैसले

  1. 2000 के करीब अनधिकृत कालोनियों में से 600 का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनके लिए बिल लाना होगा। इसे आज कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। 
  2. वृध्दावस्था पेंशन के लिए अब अप्लाई नहीं करना पड़ेगा। पीपीपी के जरिए ये कार्य सुगम होगा।
  3. स्टार्टअप पालिसी 2022 को मंजूरी दी गई, अच्छा स्टार्टअप लाने वालों को प्रोत्साहन देंगे।
  4. हरियाणा स्टेट डाटा सेंटर पालिसी को मंजूरी दी गई। सरकारी और निजी डाटा सेंटर खोले जाएंगे।
  5. लकड़ी आधारित उद्योग की पालिसी में दूरी की लिमिट 3 किलोमीटर के बजाय 500 मीटर की गई।
  6. इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी को मंजूरी दी गई। इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माता और आम जनता को फायदा होगा।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top