All for Joomla All for Webmasters
खेल

CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों में 200 स्वर्ण पदक जीतने वाला चौथा देश बना भारत

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे और कनाडा (510) तीसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें Flipkart Axis Bank Super Elite Credit Card: फ्लिपकार्ट पर पाएं 12% तक कैशबैक, जानिए कार्ड के फीचर्स

बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधू (PV Sindhu) की जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया. बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गयी. सिंधू के बाद बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग सेन (Chirag Sen) जोड़ी ने स्वर्ण जीता. अचंता शरत कमल ने इसके बाद टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया.

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे और कनाडा (510) तीसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें–  दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर सरकार सख्त, जिलाधिकारियों को दिये यह निर्देश

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था. यह स्वर्ण महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने जीता था. भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों (1962 और 1986 में भाग नहीं लिया) में स्वर्ण पदक जीता है

इस मामले में दिल्ली में 2010 में हुऐ राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए सबसे सफल रहे है जिसमें उसने 38 स्वर्ण पदक जीते थे.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top