All for Joomla All for Webmasters
धर्म

अगले 30 दिनों तक इन लोगों पर होगी भूमि पुत्र मंगल की कृपा, नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के प्रबल योग!

मंगल गोचर लाभ 2022: ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर अपना राशि परिवर्तन करता है। राशि परिवर्तन के के साथ ही ग्रह कभी सीधी तो काभी उल्टी चाल चलते हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करता है। ज्योतिष अनुसार 10 अगस्त को मंगल ने वृष राशि में गोचर किया था और 16 अक्टूबर तक इस राशि में विराजमान रहेगा। मंगल के इस गोचर का सभी राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए मंगल के गोचर की अवधि बहुत ही शुभ साबित होने वाली है। अगले 30 दिन तक कुछ राशियों के लोगों को मंगल देव अपनी विशेष कृपा प्रदान करेंगे।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर विशेष रूप से लाभकारी है। मंगल के गोचर के कारण इन राशियों की कुंडली में राज योग बना है। इसलिए इस अवधि के दौरान इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के लोग अपनी कार्यशैली में सुधार करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

कन्या राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए भी यह अवधि बहुत ही लाभकारी है। इस दौरान कई रुके हुए काम हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं किसी उच्च शिक्षा संस्थान में प्रवेश मिलने की भी संभावना है।

धनु राशि: ज्योतिष अनुसार मंगल का गोचर धनु राशि के छठवें भाव में हुआ है और यह जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। बचे हुए 30 दिनों में धनु राशि के जातकों के गुप्त शत्रुओं का नाश होगा और दुश्मनों से लड़ाई झगड़े में विजय हासिल हो सकती है। साथ ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी व व्यापार में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top