All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

Mahindra SUV Price Hike: महिंद्रा ने ग्राहकों को दिया झटका, इस धांसू एसयूवी की कीमत बढ़ाई, ये रही नई प्राइस लिस्ट

Mahindra XUV700: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में XUV700 SUV की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने वेरिएंट और ट्रिम के आधार पर 20,072 रुपये से 36,814 रुपये तक कीमत में बढ़ोतरी की है. गौरतलब है कि Mahindra XUV700 चार वेरिएंट- MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध है.

Mahindra XUV700 Price Hike: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में XUV700 SUV की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने वेरिएंट और ट्रिम के आधार पर 20,072 रुपये से 36,814 रुपये तक कीमत में बढ़ोतरी की है. गौरतलब है कि Mahindra XUV700 चार वेरिएंट- MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध है. इसमें दो सीटिंग लेआउट और दो पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ कई ट्रिम लेवल ऑफर किए जाते हैं. कंपनी ने XUV700 AX7 डीजल एटी लक्ज़री पैक 7-सीट ट्रिम पर सबसे ज्यादा 36,814 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस बीच, XUV700 AX3 डीजल एमटी 5-सीट ट्रिम की कीमत में सबसे कम 20,072 रुपये की वृद्धि की गई है. नई कीमतों के साथ ही, XUV700 का MX पेट्रोल वेरिएंट 13.45 लाख रुपये का हो गया है और XUV700 AX7 डीजल लक्ज़री पैक (AWD) 24.95 लाख रुपये का हो गया है, यह कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

Mahindra XUV700 पेट्रोल की कीमतें (एक्स शोरूम)

XUV700 MX Petrol Manual 5-Seat: Rs 13.44 लाख रुपये
XUV700 AX3 Petrol Manual 5-Seat: Rs 15.50 लाख रुपये
XUV700 AX3 Petrol Automatic 5-Seat: Rs 17.20 लाख रुपये
XUV700 AX5 Petrol Manual 5-Seat: Rs 16.79 लाख रुपये
XUV700 AX5 Petrol Manual 7-Seat: Rs 17.43 लाख रुपये
XUV700 AX7 Petrol Manual 7-Seat: Rs 19.44 लाख रुपये
XUV700 AX7 Petrol Automatic 7-Seat: Rs 21.19 लाख रुपये
XUV700 AX7 Petrol Luxury Pack 7-Seat: Rs 23.10 लाख रुपये

Mahindra XUV700 डीजल की कीमतें (एक्स शोरूम)

XUV700 MX Diesel Manual 5-Seat: 13.96 लाख रुपये
XUV700 AX3 Diesel Manual 5-Seat: 15.99 लाख रुपये
XUV700 AX3 Diesel Manual 7-Seat: 16.80 लाख रुपये
XUV700 AX3 Diesel Automatic 5-Seat: 17.91 लाख रुपये
XUV700 AX5 Diesel Manual 5-Seat: 17.44 लाख रुपये
XUV700 AX5 Diesel Manual 7-Seat: 18.09 लाख रुपये
XUV700 AX5 Diesel Automatic 5-Seat: 19.23 लाख रुपये
XUV700 AX5 Diesel Automatic 7-Seat: 19.84 लाख रुपये
XUV700 AX7 Diesel Manual 7-Seat: 20.14 लाख रुपये
XUV700 AX7 Diesel Automatic 7-Seat: 21.84 लाख रुपये
XUV700 AX7 Diesel Manual Luxury Pack 7-Seat: 21.99 लाख रुपये
XUV700 AX7 Diesel Automatic AWD 7-Seat: 23.24 लाख रुपये
XUV700 AX7 Diesel Automatic Luxury pack 7-Seat: 23.70 लाख रुपये
XUV700 AX7 Diesel Automatic AWD Luxury pack 7-Seat: 24.95 लाख रुपये

इस बीच, कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है. फिलहाल, इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है. EV अगले साल जनवरी में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से रहने वाला है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top