All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

दिवाली-छठ के लिए रेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल, पढ़ें ट्रेन टाइम और तारीख

त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले पूर्वांचल के लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर प्रवासियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों चलाईं।

त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले पूर्वांचल के लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर प्रवासियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचलन शुरू कर दिया है जबकि आगामी कुछ दिनों में करीब आधा दर्जन और पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचलन शुरू हो जाएगा। लोगों को त्योहारों में दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों का कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 14 से
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05005/05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल का संचलन पांच फेरे के लिए किया जाएगा। 05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 15 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दिन में 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

गोरखपुर-चण्डीगढ़ स्पेशल 21 से
01656/01655 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचलन चण्डीगढ़ से 20 अक्टूबर से 10 नवम्बर, तक प्रत्येक गुरुवार को और गोरखपुर से 21 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिए किया जाएगा। 01656 चण्डीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल चण्डीगढ़ से रात 11.35 बजे जाकर दूसरे दिन शाम 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01655 गोरखपुर-चण्डीगढ़-गोरखपुर से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2.10 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल 30 तक
01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल का संचलन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। 01027 दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल दादर से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन देर रात 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01028 गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल 01 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान कर देर रात 3.25 बजे दादर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

दरभंगा-आनंद विहार वाया गोरखपुर स्पेशल 23 से 
05527/05528 दरभंगा-आनन्द विहार-दरभंगा द्वि-सप्ताहिक त्यौहार स्पेशल का संचलन 23 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को दरभंगा से और 24 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आनन्द विहार से 07 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05527 दरभंगा-आनन्द विहार स्पेशल 23 अक्टूबर से दरभंगा से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर अलगे दिन दोपहर 1.00 आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05528 आनन्द विहार-दरभंगा स्पेशल 24 अक्टूबर से आनन्द विहार से 3.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर स्पेशल 10 नवम्बर तक 
रेलवे द्वारा 04646/04645 जम्मू तवी-बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर पूजा स्पेशल का संचलन 10 नवम्बर तक सात फेरों के लिए किया जाएगा । 04646 जम्मू तवी-बरौनी पूजा स्पेशल जम्मूतवी से 10 नवम्बर तक जम्मूतवी से सुबह 05.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 4.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बरौनी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04645 बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 11 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से शाम 4 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 8.45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज सिंह ने दी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top