All for Joomla All for Webmasters
छत्तीसगढ़

30 साल पहले पति ने धोखे से की दूसरी शादी, अब महिला ने मांगा भरण-पोषण के लिए मुआवजा

रायपुर। एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने कुटुंब न्यायालय में भरण-पोषण देने की मांग करते हुए परिवाद दायर किया है। महिला ने याचिका कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हेमंत सर्राफ की कोर्ट में दायर की है। पति के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट और संपत्ति को दूसरी महिला के नाम पर करने का आरोप लगाया है। उसने हर माह 20 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की मांग की है।

दरअसल, कोटा हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 60 वर्षीय महिला ने अपने पति नासिर अहमद के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। महिला के वकील भगवानू नायक के मुताबिक महिला का आरोप है कि उसकी शादी नासिर से 45 साल पहले 1978 में हुई थी। उसकी पांच संतानें हैं। नासिर विद्युत मंडल में ड्राइवर के पद पर कार्य करता था। वह वर्ष 2016 में वहां से सेवानिवृत हुआ।

महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि 30 साल पहले किसी अन्य महिला से उसने चोरी छिपे निकाह कर उसे अंधेरे में रखा। वहीं मामले के सामने आने पर पति ने महिला को समझौता करने की बात कही थी। महिला ने सामाजिक स्तर पर समझौता कराने की कोशिश करने की जानकारी कोर्ट को दी है। महिला ने कहा कि उसके पति ने सेवानिवृति के बाद मिले 37 लाख रूपए दूसरी महिला को दे दिए। साथ ही सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी कर महिला के बच्चों का नाम काटकर उस दूसरी महिला का नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top