All for Joomla All for Webmasters
राजनीति

‘क्यों पीएम PM मोदी अचानक बीजेपी कार्यालय पहुंचे’, अशोक गहलोत ने बताई वजह; मेधा पाटकर पर भी बोले

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शेड्यूल में कार्यक्रम नहीं होने के बावजूद भी पीएम मोदी के अचानक गांधीनगर बीजेपी कार्यालय पहुंचने की वजह बताई है।गहलोत ने कहा-बीजेपी का जो मुख्यालय है, वहा इतने झगड़े हो गए कि इनको मीटिंग शिफ्ट करनी पड़ी। तमात जो संकेत है, बताते है कि इस बार चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। सीएम गहलोत ने कहा- सुना है। बीजेपी में झगड़े बहुत बढ़ गए है। बता दें गुजरात चुनाव में प्रचार युद्ध स्तर पर चल रहा है। रविवार को पीएम मोदी ने गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां की। इसके बाद पीए मोदी बिना किसी तय कार्यक्रम के अनुसार गांधीनगर में बीजेपी कार्यालय पहुंच गए। अचानक गांधीनगर बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर मोदी कांग्रेस के निशाने पर आ गए है।

गुजरात में सरकार विरोधी माहौल

सीएम गहलोत ने आज गुजरात में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात में सरकार विरोधी माहौल है। 2017 से ज्यादा गुस्सा इस बार है। इसलिए गौरव यात्रा स्थगित हो गई। पीएम मोदी को बार-बार गुजरात आना पड़ता है। पीएम मोदी का कद तो बहुत बड़ा है। उनका नाम ही बहुत बड़ा होता तो उनके गुजरात में आने की क्या जरूरत थी। इसका कारण है कि गुजरात में सरकार विरोधी लहर चल रही है। बार-बार उनको आना पड़ रहा है। कल पीएम मोदी ने कह दिया कि चुनाव आप लड़ रहे हो, पब्लिक को कह दिया। कहने का मतलब है कि पीएम मोदी के वक्तव्य से तमाम तरह की ध्वनि निकल रही है, उससे लगता है कि पीएम मोदी घबराए हुए है। 32 पूर्व विधायक को बागी हो गए, इनके। 

मेधा पाटकर पर यह बोले गहलोत

यह मुद्दा है नहीं है। कांग्रेस की यात्रा नहीं है। जो लोग आ रहे हैं। वह जरूर नहीं है कि वह कांग्रेस के लोग हो। यात्रा में बीजेपी आरएसएस आए कोई दिक्कत नहीं है। जिनका विश्वास रहे देश में शांति एवं भाई चारा हो। उनका भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत है। कोई भी यात्रा में आ सकता है। मेधा पाटकर एनजीओ चलाती है। जो शांति एवं भाईचारे में यकीन करता है। सीएम गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने 125 का टारगेट बनाया है। पिछली बार अमित शाह ने 150 सीट जीतने का दावा किया था। 99 पर आकर अटक गए है। इस बार इनकी बहुत हालत होने वाली है। 

सरकार की आलोचना राजद्रोह जैसा 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार गुजरात की जनता धोखे में नहीं आने वाली है। पूरे देश की स्थिति चिंताजनक है। हर वर्ग में भय का माहौल है, पता नहीं कब क्या हो जाए। गुजरात के लोग स्वाभिमान है। वह फ्री के चक्कर में आने वाले नहीं है। सीएम गहलोत ने गुजरात में प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रेम और सद्भाव के लिए है। देश को अखंड बनाए रखने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दे दिया, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया। राहुल गांधी के कारवा को पूरा देश का सपोर्ट मिल रहा है। राहुल गांधी के कारवे ने चिंतित कर रखा है। मोदी सरकार की आलोचना करना राजद्रोज जैसा हो गया है।  महंगाई और बेरोजगारी ने सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। लेकिन मोदी सरकार को चिंता नहीं है। देश संविधान से चलना है। राहुल गांधी की यात्रा बुलडोजर के खिलाफ है। धर्म के नाम पर जाति के नाम पर आग लगाना बड़ा आसान काम है।  आग को बुझाने में बड़ा वक्त लगता है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top