All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Punjab: जालंधर में 4 लड़कियों ने फैक्ट्री वर्कर को बंधक बना रात भर की मनमानी, घर लौटते समय कर लिया था अगवा

crime

संवाद सहयोगी, जालंधर। महानगर से हैरान कर देने वाली खबर आई है। एक फैक्ट्री वर्कर ने दावा किया है कि रविवार रात को चार लड़कियों ने उसे अगवा करके अनजान स्थान पर उसके साथ मनमानी की। उन्होंने रात भर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मन भर गया तो सुबह उसे उसी स्थान पर छोड़कर भाग गईं। युवक ने मीडिया के सामने आपबीती सुनाई है। हालांकि शर्म के मारे उसने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं की है। 

फैक्ट्री वर्कर के अनुसार लेदर कांप्लेक्स रोड पर रविवार रात कार सवार चार लड़कियों ने काम करके वापस घर लौटते समय उसे अगवा कर लिया। वे उसे अनजान जगह पर ले गईं उसके साथ सामूहिक रूप से शारीरिक संबंध बनाए।फैक्ट्री वर्कर ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म होने के बाद घर की ओर पैदल ही जा रहा था। इसी बीच उसके पास सड़क पर एक बड़ी गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार लड़कियां उससे पता पूछने लगी। वह पता बता रहा था इतनी ही देर में उसे कुछ सुघांकर कर उसे बेहोश कर डाला और उसे कार में डाल कहीं और ले गईं।

युवक का कहना था कि चारों लड़कियों की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच थी। जब उसे होश आया तो वह बिना कपड़ों के रस्सी से बंधा था। युवक का कहना है कि सभी लड़कियां उसके साथ कई घंटों तक मनमानी करती रहीं। लड़कियों ने उसे 11 से 12 घंटे तक परेशान किया। बाद में वे उसे उसी सड़क पर तड़के करीब तीन बजे छोड़ गईं। उसने बताया कि वह शर्म के मारे पुलिस के पास शिकायत करने के लिए नहीं गया।

पुलिस को शिकायत का इंतजार

उधर, थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि फिलहाल किसी की तरफ से पुलिस को इस संंबंधी कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top